Popular Posts

48 घंटे बाद भी नहीं धराया किन्नर को गोली मारने वाला, किन्नरों में आक्रोश

48 घंटे बाद भी नहीं धराया किन्नर को गोली मारने वाला, किन्नरों में आक्रोश

डांसर को गोली मारकर घायल करने की घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ नहीं लगी है। हालांकि पुलिस दिन रात हाथ पांव मार रही है। निजी नर्सिंग होम के चिकित्सकों के अनुसार घायल ब्यूटी किन्नर खतरे से बाहर है। कुरसाहा पुरबारी टोल लक्ष्मी स्थान में सोमवार की रात एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांस कर रही डांसर को गोली मार दी गई थी। इसमें वह घायल हो गई थी। घायल डांसर ब्यूटी किन्नर वैशाली जिले के महुआ थाना की रहने वाली बताई जाती है। वह छठ पूजा में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने आई थी। इस घटना में कुरसाहा गांव के तीन लोगांे को आरोपित किया गया है। इसमें मुख्य आरोपी नीतीश कुमार के अलावा सुरेन्द्र राय तथा मुनचुन राय शामिल है।

इसमें एक आरोपी सुरेन्द्र राय को पुलिस ने आयोजक के तौर पर गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी नीतीश कुमार नशे की हालत में डांसर ब्यूटी किन्नर से अश्लील हरकत करना चाह रहा था, जिसका ब्यूटी किन्नर ने विरोध किया था। इसी आक्रोश में उसने डांसर को गोली मार दिया था। गोली डांसर के सीने के बगल से चीरते हुए निकल गई थी। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने को लेकर रात से ही जुटे हुए है। कई स्थानों पर छापेमारी की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Who did not shoot Kinnar even after 48 hours, resentment in eunuchs


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/samastipur/news/who-did-not-shoot-kinnar-even-after-48-hours-resentment-in-eunuchs-127947500.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/25/25samstipur-03_1606323535.jpg

0 Response to "48 घंटे बाद भी नहीं धराया किन्नर को गोली मारने वाला, किन्नरों में आक्रोश"

Post a Comment