बाइक रैली निकालेंगे दवा व्यवसायी हड़ताल को सफल बनाने की अपील की
25 November, 2020
Comment
आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए बुधवार को बीएसएसआर यूनियन के बैनर तले दवा प्रतिनिधियों की एक बैठक हुई। बैठक में हड़ताल को सफल बनाने के लिए पिकेटिंग प्वाइंट बनाने के अलावा बाइक जुलूस निकालने का फैसला लिया गया। बाइक रैली बीएसएसआर यूनियन कार्यालय से निकलकर ताजपुर रोड, केई इंटर कॉलेज रोड, काशीपुर चौक, हॉस्पिटल रोड, वीमेंस कॉलेज रोड होते हुए मुख्य मार्ग, स्टेशन रोड, मारवाड़ी बाजार रोड, रोसड़ा रोड होते हुए पुनः कार्यालय पर लौट कर प्रदर्शन के लिए निकलेगी। मौके पर आयोजित सभा को बीएसएसआर यूनियन के राज्य सचिव संजय कुमार, इकाई सचिव श्याम सुंदर कुमार, इकाई उपाध्यक्ष पार्थो सिन्हा ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि 26 दिसंबर को हड़ताल के दौरान शहर के विभिन्न भागों में पिकेटिंग प्वाइंट की स्थापना कर बाइक रैली निकाली जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/samastipur/news/bike-rally-will-call-for-drug-business-to-make-the-strike-a-success-127947506.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/25/orig_25samstipur-04_1606323626.jpg
0 Response to "बाइक रैली निकालेंगे दवा व्यवसायी हड़ताल को सफल बनाने की अपील की"
Post a Comment