Popular Posts

स्टेशन के पास बकरीबाजार अब कूड़ामुक्त

स्टेशन के पास बकरीबाजार अब कूड़ामुक्त

पटना जंक्शन के पास बकरी बाजार में गिराए गए कूड़ा को आखिरकार साफ कराने में नगर निगम प्रशासन को सफलता मिल गई। विधानसभा चुनाव में यह कूड़ा मुद्दा बन गया था। चुनावी प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही मुख्यमंत्री के स्तर से इस कूड़ा के जमाव पर सवाल किए गए थे।

सेकेंडरी कूड़ा प्वाइंट नहीं रहने की स्थिति में बकरी बाजार में विभिन्न मुहल्लों से लाकर कूड़ा रखा जा रहा था और वहां से फिर रामाचक बैरिया भेजा जा रहा था। कूड़ा उठाव में दिक्कत आने से बकरी बाजार में कूड़ा का अंबार लग गया और दुर्गंध ने आसपास के लोगों को परेशान कर दिया था। पिछले दिनों इस कूड़े पर जमकर राजनीति हुई।

कांग्रेस ने कूड़े के बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया। इसके बाद निगम प्रशासन की ओर से बकरी बाजार को खाली करा दिया गया। पटना नगर निगम की ओर से कहा गया है कि बकरी बाजार में अंदरूनी हिस्सों में जमे लीगेसी वेस्ट को पूरी तरह से साफ कर दिया गया है। निगम की ओर से अभियान चला कर बड़ी मशीनों का प्रयोग करते हुए जमे कचरे को निकालकर रामाचक बैरिया अवस्थित डंपिंग ग्राउंड भेजा गया और पूरे क्षेत्र की डीप क्लीनिंग का कार्य किया गया है।
दरअसल, गर्दनीबाग ट्रांसफर स्टेशन के निर्माण की प्रक्रिया चलने के कारण नूतन राजधानी अंचल, पाटलिपुत्र अंचल, कंकड़बाग अंचल और बांकीपुर अंचल का कूड़ा बकरी बाजार में गिराया जा रहा था।

समय पर कार्य पूरा न होने पर सिटी मैनेजर को नोटिस
नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा ने कहा कि 13 अक्टूबर से ट्रांसफर स्टेशन शुरू होने के बाद किसी भी अंचल से कूड़ा नहीं गिराया जा रहा है। यहां से सभी कूड़ा के उठाव के बाद पूरे क्षेत्र की डीप क्लीनिंग की गई है। जेसीबी की सहायता से गड्ढ़ों व किनारों पर जमे कचरा को निकालकर जमा किया गया और हाइवा से बैरिया भेजा गया।

नगर आयुक्त ने निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा नहीं होने के मामले में कार्रवाई भी की है। संबंधित सिटी मैनेजर अरविंद कुमार के खिलाफ मुख्यालय स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। नगर आयुक्त ने सिटी मैनेजर को नोटिस जारी कर समय पर कार्य पूरा न होने का कारण पूछा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/now-goat-market-near-the-station-is-crooked-127877260.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/03/

0 Response to "स्टेशन के पास बकरीबाजार अब कूड़ामुक्त"

Post a Comment