Popular Posts

जमीन विवाद में हंगामा, कई गाड़ियों के शीशे तोड़े

जमीन विवाद में हंगामा, कई गाड़ियों के शीशे तोड़े

गौरीचक थाना अंतर्गत अलावलपुर गांव में जमीन को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान एक मार्केट के बाहर खड़ी कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। इस संबंध में दोनों ही पक्ष ने गौरीचक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
एक पक्ष गणेश प्रसाद सिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम जब वह अपने मार्केट में बैठा हुआ था। इस दौरान पियारिया गांव के विनोद सिंह ने गाली-गलौज कर बदसलूकी की। विरोध जताने पर देर शाम दो दर्जन लोगों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान वह घर मे छुप गए। हंगामा कर रहे लोगों ने मार्केट के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की।
वही दूसरे पक्ष के महिपन सिंह ने भी बदसलूकी कर झगड़ा करने का आरोप लगाया है। गौरीचक थाने के एसएचओ लालमुनि दुबे ने बताया कि जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद है। मामले में दोनों ही तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। छानबीन की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/punpun/news/uproar-in-land-dispute-broken-glass-of-many-vehicles-127877256.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/03/

0 Response to "जमीन विवाद में हंगामा, कई गाड़ियों के शीशे तोड़े"

Post a Comment