Popular Posts

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के 5 मरे, ड्राइवर की हालत गंभीर

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के 5 मरे, ड्राइवर की हालत गंभीर

धनबाद के पूर्वी टुंडी थाना अंतर्गत गोविंदपुर-साहेबगंज मुख्य सड़क पर लटानी पगलामोड़ के पास तीखे मोड़ पर सोमवार की अहले सुबह सड़क किनारे खड़े एक सीमेंट लदे ट्रक के पीछे से कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोड़दार थी कि कार चालक को छोड़ सभी पांच सवारों की मौत हो गई।

ड्राइवर को गंभीर हालत में धनबाद स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल ड्राइवर सौरभ कुमार पांडेय के अनुसार दुर्घटना के समय कार करीब 100 किमी की रफ्तार से जा रही थी। ड्राइवर की आंख झपकने के कारण यह हादसा हुआ। वैगनआर कार में सवार सुबेश मिश्रा (64 वर्ष), रंजीत मिश्रा (41 वर्ष), मीरा देवी (35 वर्ष), पलक मिश्रा (5 वर्ष) व शिवांश मिश्रा (18 माह) सभी एक ही परिवार के थे। सभी लोग अपने पैतृक निवास गया के गुड़ारू थाना अंतर्गत मथुरापुर से एक विवाह समारोह में सम्मिलित होकर अपने वर्तमान निवास स्थान पाकुड़ जा रहे थे।

कार पाकुड़ निवासी सौरभ कुमार पांडेय ड्राइवर सह मालिक की बताई जाती है। रविवार की देर रात सभी लोग गया से निकले थे, इसी क्रम में रविवार की सुबह उक्त घटना घटी। दुर्घटना में परिवार के मुखिया पिता सुबेश मिश्रा, पुत्र रंजीत मिश्रा पुत्रवधू मीरा देवी, पोता शिवांश मिश्रा एवं पोती पलक मिश्रा की मौत हो गई।

दुर्घटना में मृतक सुबेश मिश्रा के साथ रह रहे छोटे बेटे रंजीत मिश्रा का पूरा परिवार खत्म हाे गया, जबकि उनके बड़े बेटे मंटू मिश्रा अपने पैतृक निवास स्थान गया में ही रहते हैं। मृतक परिवार पाकुड़ में रहकर एक हनुमान मंदिर में पूजा-पाठ करते थे और पूजा-पाठ कर करके ही परिवार चलाते थे। हादसे के बाद परिजन टुंडी पहुंचे और पोस्टमार्टम करवाकर लाश गया ले गए।

रिंग सेरेमनी में गया आए थे सभी, इसके बाद नवीनगर में बेटी के यहां रुके थे

जानकारी के अनुसार सुवेश मिश्रा और उनका परिवार गया में रिंग सेरेमनी में आए थे। गुरुवार को सभी गया पहुंचे थे। गया में उनके पुत्र रंजीत की साली की रिंग सेरेमनी थी। सेरेमनी के बाद सुवेश पूरे परिवार के साथ अपनी बेटी विभा मिश्रा के घर औरंगाबाद जिले के नवीनगर आए थे।

दो दिनों तक यहां रहने के बाद रविवार की रात सभी लोग पाकुड़ के लिए वैगन आर कार से निकले थे। कार किराये पर लिया था। खास बात यह है, कि इस घटना में कार का चालक जीवित है और उसे भी चोटें आई हैं। घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई।

नहीं जले चूल्हे
इस घटना के बाद गुरारू के मथुरापुर गांव में अधिकांश घरों में चूल्हे नहीं जले। वहीं औरंगाबाद के सांसद सुशील सिंह ने घटना पर संवेदना प्रकट की है। उन्होंने मृतक के परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/car-collided-with-truck-parked-on-roadside-5-dead-from-same-family-drivers-condition-critical-127877290.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/03/orig_matdan-final-new_1604358789.jpg

0 Response to "सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के 5 मरे, ड्राइवर की हालत गंभीर"

Post a Comment