माता-पिता सफाई में ताे बच्चे घरौंदे में मशगूल
दिवाली का समय हो, घर में लक्ष्मी के आगमन की तैयारी चल रही हो ताे भला उनके स्वागत में घर की साफ-सफाई कौन नहीं करना चाहेगा। लिहाजा दिवाली को लेकर घरों में सफाई और रंगाई-पुताई का काम सभी करवाते हैं। ऐसे में माता-पिता घर की सफाई और सजावट में व्यस्त हैं तो बच्चे भी कहां चूकनेवाले। वे घरौंदा बनाने व सजाने में मशगूल रहते हैं। मान्यता है कि घरौंदा बनाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। यह अलग बात है कि घरौंदा बनाना कम हो चला है और बाजार में लकड़ी और प्लास्टिक का घरौंदा उपलब्ध हो जाता है, लेकिन बच्चों में इस बात की होड़ लगी रहती है कि सबसे उम्दा किसका घरौंदा होगा।
कहीं गाेबर-मिट्टी ताे कहीं रंगाें से हाे रही पुताई
दिवाली के समय लोग घरों की सफाई करते हैं, रंग-रोगन का काम होता है। घर के हिसाब से कोई डिस्टेंपर तो कोई प्लास्टिक पेंट करवाते हैं वहीं कच्चे घरों में चूना या यह भी नहीं तो गोबर-मिट्टी से पुताई करते हैं। ऐसे में बच्चों को घरौंदा बनाने के सामान के लिए कहीं जाना नहीं पड़ता। घर में ही सारा सामान उपलब्ध हो जाता हैं।मौका भी होता है और समय की नजाकत भी सो नन्हें हाथ जुट जाते हैं घरौंदा बनाने में। घर के बड़े भी इस काम से उन्हें रोकते नहीं इसलिए बच्चे उत्साह से इस काम में जुटे होते हैं अपना घरौंदा बनाते-बनाते पड़ोस के बच्चों का घरौंदा भी देख आते हैं और उसमें जो अच्छा लगता है, वह सुधार अपने में भी कर लेते हैं। ईंट-मिट्टी के बने घरौंदे के सूखने के बाद उसमें चूना से पुताई करते हैं और दिवाली के दिन तो इन्हें बस घरौंदे के सजावट से मतलब रहता है।
बच्चे पापा से पैसे लेकर और अपने बचाए पैसों से बाजार से सजावट के सामान खरीद लाते हैं और घरौंदे को सजाने में व्यस्त रहते हैं। शाम होते ही घर में दीये भले ही नहीं जले हों लेकिन घरौंदे में जल जाते हैं। मान्यता है कि घरौंदा बनाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसमें बच्चे पूजा भी करते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/drunda/news/parents-busy-in-cleaning-their-children-127902005.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/10/orig_1_1605024081.jpg
0 Response to "माता-पिता सफाई में ताे बच्चे घरौंदे में मशगूल"
Post a Comment