Popular Posts

लूटने में सफल नहीं होने पर भगवानपुर में सीएसपी संचालक को मारी गोली, घायल

लूटने में सफल नहीं होने पर भगवानपुर में सीएसपी संचालक को मारी गोली, घायल

थाना क्षेत्र के कौड़िया नत्थू मोड़ के पास एसएच 73 पर मंगलवार को ग्रामीण बैंक के सीएसपी संचालक पर अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल सीएसपी संचालक कौड़िया वैश्य टोली का राधाकांत सिंह के पुत्र अखिलेश सिंह हैं। घटना शाम के करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। उनके बांह में गोली लगने की सूचना मिल रही है। घायल सीएसपी संचालक को तत्काल इलाज के लिए बसंतपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि अखिलेश सिंह बसंतपुर के शांति मार्केट में सीएसपी चलाते हैं। मंगलवार की शाम वे अपना प्रतिष्ठान बंद कर बसंतपुर से घर आ रहे थे, तभी अपराधियों ने उनकी बाइक व रुपये का बैग छीनने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मारकर उसे घायल कर दिया तथा सीएसपी संचालक की बाइक ले भागे और अपनी बाइक छोड़ दिए। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विपिन कुमार तत्काल घटनास्थल पहुंच उनकी बाइक को जब्त कर लिया।

दरौंदा में हुई मारपीट में महिला घायल

दरौंदा। थाना क्षेत्र के सिरसांव में मंगलवार को आपसी विवाद में हुए मारपीट में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला सिरसांव निवासी मनोज प्रसाद की पत्नी कृष्णावती देवी बताया जा रहा है। जिनका इलाज दरौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में ग्रामीणों से भी पूछताछ की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bhagwanpur-hat/news/csp-operator-shot-dead-in-bhagwanpur-for-not-being-able-to-rob-127902003.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/10/

0 Response to "लूटने में सफल नहीं होने पर भगवानपुर में सीएसपी संचालक को मारी गोली, घायल"

Post a Comment