Popular Posts

सीवान में जीत का निशाना नहीं साध सका नीतीश का तीर, शून्य पर आउट

सीवान में जीत का निशाना नहीं साध सका नीतीश का तीर, शून्य पर आउट

सीवान जिला में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने आठ में से चार सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। लेकिन इनका कोई भी प्रत्याशी अपना सीट नहीं निकाल सका। सीवान के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र से जहां जदयू पार्टी के उम्मीदवार और विधायक हेमनारायण साह महागठबंधन समर्थित कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व मंत्री सह मांझी विधायक विजय शंकर दूबे से चुनाव हार गए। वहीं 110 बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र के दिग्गज कहे जाने वाले विधायक श्यामबहादूर सिंह अपने ही किला में महागठबंधन समर्थित राजद के उम्मीदवार बच्चा पांडेय से चुनाव हार गए। जदयू की हार यही नहीं थमी जदयू ने इस बार अपनी बनी बनाई सीट जीरादेई को भी गवा दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बार जीरादेई विधानसभा क्षेत्र से अपने ही विधायक रमेश सिंह कुशवाहा का टिकट काट कर मैरवा प्रखंड प्रमुख कमला सिंह कुशवाहा को दिया था। उधर अपना टिकट कटने के बाद से ही रमेश सिंह कुशवाहा जदयू हराओ अभियान में जुड़ गए थे। इसके लिए वे बकायदे प्रेस क्रांफेस कर भी लोगों को जानकारी दी। अपने अभियान से अवगत भी कराया था। इसी अभियान के तहत मैरवा प्रखंड प्रमुख व जदयू उम्मीदवार को जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर रघुनाथपुर में जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ने आए उम्मीदवार राजेश्वार चौहान दूसरा स्थान तक नहीं ला सके और रघुनाथपुर में महागठबंधन के उम्मीदवार व विधायक हरिशंकर यादव से बुरी तरह से चुनाव हार गए।

कांग्रेस का खुला खाता और भाकपा माले की बढ़ी सीट, कांटे की टक्कर में हुआ फैसला
इस बार सीवान जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों के सीटो में एक सीट पर महागठबंधन समर्थित कांग्रेस के उम्मीदवार विजय शंकर दूबे ने भी अपनी अधिपत जमाते हुए सीवान जिले में काफी दिनों के बाद कांग्रेस का खाता खोल दिया। वहीं दूसरी ओर सीवान में भाकपा माले की पार्टी ने अपना विस्तार करते हुए दो विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार की जीत पक्की की। इस बार के चुनाव में जहां दरौली से भाकपा माले के उम्मीदवार सह विधायक सत्यदेव राम लगातार जीत हासिल की। वहीं जीरादेई में इस बार दोहरे हत्याकांड मामले में सीवान जेल में बंद भाकपा माले के उम्मीदवार अमरजीत कुशवाहा ने इस बार विधायक बनकर इंतिहार रच दी। भाकपा माले के उम्मीदवार अमरजीत कुशवाहा ने जदयू के उम्मीदवार कमला सिंह कुशवाहा को भारी मतों से पराजित किया। अमरजीत के जीत के बाद से जीरादेई और दरौली में माले के जीत का जश्न डबल हो गया है।

अपनी परंपरागत सीवान सीट पर हारी भाजपा राजद के अवध बिहारी ने जमा लिया कब्जा
सबसे महत्वपूर्ण रहा इस बार 105 सीवान विधानसभा सीट अपनी ही गलती के कारण भाजपा ने अपने इस परंपागत सीट को गवा दिया और भाजपा की गलती का नतीजा रहा कि यह सीट इस बार भाजपा के खेमे से निकल कर राजद के खेमे में चली गई। सीवान विधानसभा क्षेत्र से इस बार राजद के उम्मीदवार अवध बिहारी चौधरी से भाजपा के उम्मीदवार ओमप्रकाश यादव को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस चुनाव में भाजपा की सारी कोशिशे नाकामयाब रही। हलांकी इस सीट को पाने के लिए भाजपा ने अपने ही पार्टी से बगावतट कर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में दावेदारी ठोकने वाले भाजपा विधायक व्यासदेव प्रसाद को भी मनाकर बड़ी मुश्किल से पार्टी में मिला था। लेकिन भाजपा की यह चाल सीवान विधानसभा क्षेत्र में सफल नहीं हो सकी। इतना ही नहीं विधायक के टिकट पर चुनाव लड़ कर सीवान के पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव ने भी अपनी इज्जत का बंटाधार कर दिया। सांसद के बाद विधायक के लिए चुनाव लड़ना चर्चा का कारण बना रहा। बताया यह भी जा रहा है कि हार के पीछे के मुख्य कारण यह भी है।

गोरेयाकोठी में अहंकार में गई राजद की सीट, देवेशकांत ने मारी बाजी
गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र में अपनी अहंकार के कारण राजद के उम्मीदवार नूतन वर्मा को अपनी सीट गवानी पड़ी। चर्चा है कि क्षेत्र के समर्थकों ने उनके अहंकार को देखते हुए न सिर्फ चुनाव में करारी हार दिया वहीं इस हार से सुब्ध होने का परिणाम भी लोगों को देखने को मिला। नूतन वर्मा के समर्थकों ने मतगणना केंद्र परिसर में ही बीजेपी समर्थकों से मारपीट कर दी। मालूम हो कि गोरेयाकोठी में राजद विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह का टिकट काटकर नूतन वर्मा को पार्टी ने सौपा था। गोरेयाकोठी में भाजपा के उम्मीदवार देवेशकांत सिंह ने भारी मतो से जीत हासिल की है। मालूम हो कि देवेशकांत सिंह के पिता स्व:भूमेंद्र नारायण सिंह भी इस क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/nitishs-arrow-could-not-aim-for-victory-in-siwan-zero-out-127901996.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/10/

0 Response to "सीवान में जीत का निशाना नहीं साध सका नीतीश का तीर, शून्य पर आउट"

Post a Comment