जदयू सांसद के थप्पड़ मारने की निंदा, वीआईपी के जिला प्रवक्ता को मारी थी थप्पड़
जदयू सांसद दुलाल चंद्र गाेस्वामी द्वारा वीअाईपी के जिला प्रवक्ता को थप्पड़ मारने पर राजनीति पार्टी के लोग खूब निंदा कर कर रहे हैं। बता दें कि रविवार को सदर अस्पताल में घूसखोरी की शिकायत करने पर जदयू सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी ने वीआईपी के जिला प्रवक्ता मोनू निषाद को थप्पड़ मारा था। जिला सहित राज्यभर में फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से भास्कर के न्यूज़ को शेयर किया जा रहा है। राष्ट्रीय जनता दल के आधिकारिक ट्विटर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस न्यूज़ को रि ट्वीट किया है। राष्ट्रीय जनता दल के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि नीतीश कुमार बिहार के किसी एक ऐसे थाने और प्रखंड कार्यालय का नाम बता दे जहां बिना रिश्वत काम होता है।
लेकिन नीतीश कुमार के पास जवाब नहीं होता, बने घूमते हैं सुशासन बाबू? राजद नेता ऋतु जयसवाल ने कहा कि क्या सरकार को आम जनता की जान की परवाह है? हमारे अस्पतालों में मामूली एंटी रेबीज या एंटी वेनम इंजेक्शन तक नहीं मिलते। दलाल राज हावी है। डिलीवरी के लिए दलालों के साथ मिलकर निजी अस्पताल में जबरन भेजा जाता है और सवाल करो तो ये बौखलायेंगे, तिलमिलायेंगे, थप्पड़ मारेंगे। वहीं पूर्व मंत्री सह राजद नेता रामप्रकाश महतो ने भी सांसद के इस व्यवहार पर कहा कि सांसद कभी किसी को डांट देते हैं तो कभी किसी को कहते हैं 5 बार जीताओ तब काम करेंगे और कोई घूसखोरी की शिकायत करता है तो उसको थप्पड़ रसीद कर देते हैं। भ्रष्ट अधिकारियों का इसकी शिकायत सीएम व प्रधानमंत्री से करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/katihar/news/jdu-mp-slapped-slapped-vip-district-spokesperson-127966727.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/01/
0 Response to "जदयू सांसद के थप्पड़ मारने की निंदा, वीआईपी के जिला प्रवक्ता को मारी थी थप्पड़"
Post a Comment