दो साल से चल रहे भूमि विवाद में मौसा का पक्ष लेने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या
थाना क्षेत्र के कजरा टोला गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प में मोरसंडा निवासी तीस वर्षीय युवक की पीट पीटकर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना में मृतक पक्ष से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना पश्चात घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने घायल को देखते हुए मृत घोषित कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही प्राणपुर थाना पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल एवं मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची।
जहां मृतक के परिजन ने ग्यारह लोगों को प्राथमिकी अभियुक्त बनाते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार प्राणपुर के कजरा टोला गांव निवासी मो टेनिस और मो मंसूर के साथ विगत दो वर्षों से जमीन विवाद चल रहा था। इसके पूर्व भी दोनों पक्षों में मारपीट की घटना हुई थी। रविवार की रात्रि को शमीम अपने घर सिरंडा गांव से अपने मौसा - मौसी के घर कजरा टोला आया था । उस समय शमीम के मौसा मो टेनिस और उनके पड़ोसी मो मंसूर से जमीन विवाद को लेकर झगड़ा हो रहा था। दोनों पक्ष से झगड़ा होते देख शमीम अपने मौसा के पक्ष से मो मंसूर सहित उनके सहयोगी का विरोध करने लगा। जिसे लेकर मो मंसूर सहित अन्य लोगों ने शमीम को पीटकर एवं उसपर धारदार हथियार से प्रहार कर उसे खेत में फेंक दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई।
आवेदन के आधार पर पुलिस ने मो. मंसूर को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना वरीय अधिकारी को दे दी गई है । मृतक के पिता द्वारा लिखित आवेदन देकर ग्यारह लोगों पर मारपीट व हत्या करने का आरोप पर स्थानीय थाना में उन सभी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया है। एक अभियुक्त मो मंसूर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही हैं
हिंसक झड़प में चार अन्य लोग घायल ग्यारह के खिलाफ केस
शमीम की घायला अवस्था को देखकर मो टेनिस सहित अन्य लोगों ने शमीम का बचाने में जुट गये। जिस क्रम में आरोपित पक्ष के लोगों ने मो टेनिस ,बीबी सकीला , मो उस्मान ,मोहम्मद समीद गंभीर को भी पीट दिया। जिसमें वह सभी गंभीर ररूप से घायल हो गये । किसी प्रकार घायलों ने अपनी जान बचाते हुए शमीम को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने शमीम को मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता मो मोफिल ने प्राणपुर थाना में लिखित आवेदन देकर मो गद्रीश उर्फ अकलू ,मो मंसूर ,मो खालिद ,मो अय्यूब ,मो नईम ,मो सकील , मो राहुल मो फारूक सहित तीन अन्य लोगो के विरुद्ध मारपीट कर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हुआ जा रहा था। संदलपुर गांव में तथा कजरा टोला में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ था। एसपी के निर्देश पर गांव में शांति व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है । मामला दर्ज होते ही प्राणपुर पुलिस ने छापेमारी कर एक अभियुक्त मो मंसूर को गिरफ्तार कर लिया है ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/katihar/news/youth-beaten-to-death-for-favoring-warts-in-a-land-dispute-that-has-been-going-on-for-two-years-127966725.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/01/orig_94_1606779537.jpg
0 Response to "दो साल से चल रहे भूमि विवाद में मौसा का पक्ष लेने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या"
Post a Comment