धेमुरा नदी में मछली मारने के दौरान नाव से गिरा 40 वर्षीय मछुआरा, डूबने से हुई मौत
अंचल क्षेत्र के नहरवार धेमुरा नदी में सोमवार की सुबह जाल से मछली निकालने गए 40 वर्षीय पनेश मुखिया के नाव से नदी में गिरने के कारण डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पनेश मुखिया रविवार की शाम नदी में जाल लगाकर अपने घर आया। जिससे मछली निकालने वे नाव से नदी में गए थे। नदी में जाल से मछली निकालने के क्रम में वे नाव से नदी में गिर गया।
जहां पानी अधिक होने के कारण उनकी डूबने से मौत हो गई। दूसरी ओर नदी से मछली निकाल रहे अन्य लोगों ने शोर मचाया और पनेश को नदी से निकालने की कोशिश में जुट गए। लेकिन जबतक पनेश को पानी से निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही महिषी थाना में कार्यरत एएसआई गोपाल प्रसाद ठाकुर घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर से गांव में मातम छा गया। पनेश की मौत से बेटी शिवानी कुमारी 4 वर्ष एवं पत्नी किरण देवी की रो-रोकर बुरा हाल है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/mahishi/news/40-year-old-fisherman-fell-from-boat-while-fishing-in-dhemura-river-drowning-127966731.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/01/orig_19chirawa-pg1-0_1606779581.jpg
0 Response to "धेमुरा नदी में मछली मारने के दौरान नाव से गिरा 40 वर्षीय मछुआरा, डूबने से हुई मौत"
Post a Comment