Popular Posts

गाेला राेड में नाले में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

गाेला राेड में नाले में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

शहर के गोला रोड में शनिवार की सुबह 30 वर्षीय महिला का शव मजार के पास नाले से मिला। शव की स्थिति देख स्थानीय लाेगाें ने उसके साथ दुष्कर्म हाेने की भी आशंका जताई है। हालांकि, शव पर जख्म के निशान नहीं थे। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। नगर थाना पुलिस ने शव एसकेएमसीएच भिजवा दिया है। वहां पहचान के लिए तीन दिनाें तक डीप फ्रीजर में रखा जाएगा।
नगर थानेदार ने बताया कि शव की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से जानकारी ली गई है। लोगों ने शव काे पहचानने से इनकार कर दिया है। लोगों ने शुक्रवार की देर रात या अहले सुबह शव नाले में फेंके जाने की आशंका जताई। शव नाले के पानी में संभवत: काफी देर तक रहने से फुल चुका था। मौके पर पहुंचे दारोगा सुनील पंडित ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। घटना का कारण भी स्पष्ट नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dead body of woman found in drain in Gaela Raid, fear of murder after rape


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/dead-body-of-woman-found-in-drain-in-gaela-raid-fear-of-murder-after-rape-127935989.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/22/orig_murder_1606002100.jpg

0 Response to "गाेला राेड में नाले में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका"

Post a Comment