सूबे में राेल मॉडल के रूप में तैयार होगा कटिहार
हसनगंज प्रखंड मुख्यालय समीप सर्वजनिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के अभिनंदन कार्यक्रम सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा उप मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह का आयोजन कार्यक्रम में पहुंचते ही सबसे पहले कार्यकताओं ने उपमुख्यमंत्री पर फूलों की वर्षा बुके एवं माला पहनाकर स्वागत किया।
उप मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हसनगंज से बहुत बड़ी उपलब्धि मिली है जो हमें लीड देने का कार्य किया है। हमे एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है कटिहार की सेवा विगत तीन वर्षों से करते आ रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में कई विकास कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि 2005 से इस क्षेत्र का कार्य किये है। जिसमें विद्युतीकरण, सड़क, शौचालय सहित आदि की बेहतर कार्य हुआ है।
उन्होंने कहा कि मेरे जिम्मे पूरा बिहार है। सरकार की सारी योजना जमीन पर उतारने की बेहतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कोई कार्य लंबित नही रहे। उन्होंने कहा कि कटिहार को रोल मॉडल के रूप में तैयार करेंगे। आने वाले दिनों में सभी कार्य की प्राथमिकता दी जाएगी।
इस मौके पर विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, जिला पार्षद कुमार कुलजीत उर्फ पिंटू सिंह, जिला महामंत्री प्रशांत झा, प्रखंड अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, भाजपा के वरिष्ट नेता ज्योतिष कांत, पूर्व प्रमुख मनोज मंडल, मुखिया, सरपंच सहित काफी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता शामिल थे। वही कार्यक्रम का मंच संचालन राजू मंडल ने बखूबी किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/hasanganj/news/katihar-will-be-ready-as-a-model-in-the-state-127935993.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/22/1_1606002167.jpg
0 Response to "सूबे में राेल मॉडल के रूप में तैयार होगा कटिहार"
Post a Comment