Popular Posts

नुकीली गिट्टी के बीच रेल पटरी पार कर श्रद्धालु देते हैं दंड प्रणाम

नुकीली गिट्टी के बीच रेल पटरी पार कर श्रद्धालु देते हैं दंड प्रणाम

सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। प्रातः कालीन अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालु दंडवत प्रणाम करते हुए डंडखोरा रेलवे स्टेशन के समीप बने रेलवे पोखर छठ घाट पहुंचे। हालांकि इस दौरान श्रद्धालु को कटिहार बारसोई रेलखंड के नुकीले गिट्टी पत्थर और पटरी को पार करना पड़ा।

बता दें कि हर वर्ष छठ में दंड प्रणाम देते रेल पटरी पार कर श्रद्धालु छठ घाट जाते हैं। रेल पटरी पार करते समय श्रद्धालुओं के मन में हमेशा डर बना रहता है। गौरतलब है कि पूर्वोत्तर की ओर जाने वाली यह रेल खंड सबसे व्यस्त रेलमार्ग है जहां हर आधे घंटे में कम से कम एक ट्रेन गुजरती है। फिर भी रेल प्रशासन द्वारा इन श्रद्धालुओं के आने जाने के लिए मोटरेबल करती है और न ही कोई विकल्प ढूंढती है। हालांकि रेल प्रशासन ने व्यवस्था के नाम पर तीन पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Devotees pay their obeisance by crossing the rail track amid sharp ballast


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/katihar/news/devotees-pay-their-obeisance-by-crossing-the-rail-track-amid-sharp-ballast-127935987.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/22/1_1606002073.jpg

0 Response to "नुकीली गिट्टी के बीच रेल पटरी पार कर श्रद्धालु देते हैं दंड प्रणाम"

Post a Comment