कार्तिक मंदिर का पट खुलते ही पूजा के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़
महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत कार्तिक स्थान महेशखूंट में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कार्तिक जी के प्राण प्रतिष्ठा के साथ सोमवार की सुबह पूजा अर्चना के लिए मंदिरों का पट खोल दिया गया। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए इस वर्ष पूजा अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम देखी जा रही है। आयोजन समिति के द्वारा दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है।
आयोजन समिति के व्यवस्थापक विनोद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर रोक लगा दिया गया है। इधर पूजा अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कार्तिक भगवान की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बिंदु बना हुआ है। आयोजनकर्ता ने कहा कि दो दिवसीय मेले का समापन 2 दिसंबर को होगा। जबकि प्रतिमा का विसर्जन आगामी 3 दिसंबर को किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/maheshkhunt/news/crowd-of-devotees-engaged-for-worship-as-soon-as-kartik-temples-door-opens-127966710.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/01/
0 Response to "कार्तिक मंदिर का पट खुलते ही पूजा के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़"
Post a Comment