Popular Posts

ट्रक में नारियल के ढेर के बीच 47 लाख की शराब की खेप पकड़ी गई, 3 गिरफ्तार

ट्रक में नारियल के ढेर के बीच 47 लाख की शराब की खेप पकड़ी गई, 3 गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार की देर रात स्टेट हाईवे 55 पर मोहनपुर गांव के पास एक ट्रक पर लोड 470 कार्टन विदेशी शराब के साथ तीन शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत करीब ₹47 लाख बताई गई है। उत्पाद अधीक्षक अजय शंकर सहाय ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मुजफ्फरपुर से शराब की बड़ी खेप ट्रक से मंझौल की ओर जा रही है।

इसी सूचना के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने मोहनपुर गांव के पास 6 चक्के वाली पश्चिम बंगाल नंबर की एक ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान ट्रक में शराब मिलने की पुष्टि हुई। तब उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रक के चालक खलासी समेत एक अन्य बदमाश को गिरफ्तार करते हुए ट्रक को जप्त कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में बंगाल के रहने वाले ललटू धारा और चंदन सेन के साथ ही मंझौल थाना क्षेत्र के मनीष कुमार को भी गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उत्पाद निरीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि शराब तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए शराब के कार्टन के ऊपर चारों ओर नारियल रख दिया था। शराब तस्करों ने बताया है कि मुजफ्फरपुर से शराब की खेप लेकर मंझौल इलाके में खपाने के लिए ले जा रहे थे।

बरामद शराब हरियाणा निर्मित है। लेकिन ट्रक का नंबर पश्चिम बंगाल का है बदमाशों ने उत्पाद विभाग और पुलिस को चकमा देने के लिए शराब की खेप हरियाणा से मंगाई और बंगाल नंबर की ट्रक से मंझौल लेकर जा रहे थे। मंझौल इलाका इन दिनों शराब तस्करों का सेफ जोन बनता जा रहा है। यदा-कदा स्थानीय थाने की पुलिस कोरम पूरा करने के लिए 1 से दो खेप शराब से लदे वाहन को बरामद कर अपनी पीठ थपथपा लेती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/begusarai/news/47-lakh-liquor-consignment-caught-in-a-pile-of-coconut-in-a-truck-3-arrested-127966713.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/01/

0 Response to "ट्रक में नारियल के ढेर के बीच 47 लाख की शराब की खेप पकड़ी गई, 3 गिरफ्तार"

Post a Comment