Popular Posts

बुजुर्ग के घर जेवरात सहित लाखों रुपए की हुई चोरी

बुजुर्ग के घर जेवरात सहित लाखों रुपए की हुई चोरी

मनसाही थाना क्षेत्र के केवाला गांव में बीते रात्रि चोरों ने बंद घर में चोरी कर लाखों की संपत्ति चपत कर दिया। घर खाली था और गृह स्वामी कटिहार में थे। चोरी की घटना की सूचना मिलते ही गृह स्वामी घर पहुंच कर मनसाही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि केवाला निवासी बुजुर्ग प्रताप सिंह अस्वस्थ रहने के कारण स्वास्थ्य विभाग में तैनात अपने छोटे पुत्र उत्तम सिंह के पास कटिहार में रह रहा था कि बुजुर्ग गृहस्वामी को सोमवार की सुबह उनके घर में चोरी होने की सूचना मिली। जिसके बाद वे लोग केवाला अवस्थित अपने घर पहुंचे तथा घटना की सूचना मनसाही पुलिस को दी। घटना की सूचना के बाद मनसाही थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच की तथा पीड़ित बुजुर्ग प्रताप सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गृहस्वामी श्री सिंह ने बताया कि जेवरात एवं नगदी सहित दो लाख के आसपास के चोरी हुई है। चोरों ने मुख्य गेट का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा और बारी बारी से घरों के दरवाजे को तोड़ते हुए घर में रखें बक्से एवं अलमीरा को तोड़ कर नगदी एवं जेवरात चोरी कर चलते बना।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/katihar/news/lakhs-of-rupees-stolen-including-jewelery-at-the-elderlys-house-127966732.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/01/

0 Response to "बुजुर्ग के घर जेवरात सहित लाखों रुपए की हुई चोरी"

Post a Comment