Popular Posts

तेज रफ्तार टोटो चार वर्षीय बच्चे को कुचला, मौत

तेज रफ्तार टोटो चार वर्षीय बच्चे को कुचला, मौत

काझी हृदयनगर पंचायत के वार्ड नंबर-1 शर्मा टोला में बुधवार को एक तेज रफ्तार टोटो चालक ने चार वर्षीय बालक को सड़क पर कुचल दिया। इसमें काझी निवासी संतोष शर्मा के बेटे मनखुश कुमार (4) की मौके पर ही मौत हो गई। बालक के नाना पहलू शर्मा और दादा मटरू शर्मा ने बताया कि बच्चा सड़क किनारे बैठकर खेल रहा था।

इसी दौरान बनमनखी की तरफ से आ रहे सवारी लोड टोटो बच्चे को कुछ दूर घसीटते चला गया। बालक को बचाने में बालक के दादा मटरू शर्मा भी घायल हो गए। बालक के घसीटने के दौरान उनका माथा पूरी तरह फ्रैक्चर हो गया और मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बालक का ननिहाल और ददिहाल एक ही जगह है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर कुछ देर हो हंगामा किया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने बनमनखी पुलिस को दी। सूचना पर सदलबल के साथ पहुंची प्रशिक्षु आईपीएस सह बनमनखी थानाध्यक्ष अभिनव धीमान ने सबसे पहले आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति नियंत्रित की। इसके बाद चालक और टोटो को हिरासत में लेकर थाने लाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पूर्णिया भेज दिया।

टोटो चालक की पहचान बनमनखी नगर पंचायत वार्ड -3 निवासी स्व. बालबोध राम के पुत्र मदन राम के रूप में की गई। घटना की फोनिक जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा बननमखी सीओ को भी दी गई।
बच्चे की मौत के बाद मां उषा देवी सहित परिवार के अन्य लोग बार-बार बेहोश हो जा रही थी। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मनखुश अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था। मनखुश के पिता संतोष शर्मा गरीबी के कारण पंजाब में मजदूरी कर परिवार पालते हैं। बच्चे की मौत के बाद से टोला व गांव में शोक की लहर है। बनमनखी के सीओ अर्जुन कुमार विश्वास ने बताया कि सामूहिक दुर्घटना नहीं है। इसलिए मृतक बालक के आश्रितों को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना का 20 हजार रुपये का लाभ नहीं दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/banmankhi/news/four-year-old-child-crushed-to-death-at-high-speed-127925946.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/19/

0 Response to "तेज रफ्तार टोटो चार वर्षीय बच्चे को कुचला, मौत"

Post a Comment