Popular Posts

शांति समिति की बैठक में छठ घाटों पर सेनिटाइजर छिड़काव करने का निर्देश

शांति समिति की बैठक में छठ घाटों पर सेनिटाइजर छिड़काव करने का निर्देश

शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में छठ पूजा संपन्न कराने को लेकर ताराबाड़ी थाना परिसर में बुधवार दोपहर जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों के बीच शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष अजीत कुमार चौधरी ने की। इस बैठक में दर्जनों जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग शामिल होकर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। बैठक को संबोधित करते अजीत कुमार चौधरी ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर प्रशासन से मिली गाइडलाइन के मद्देनजर छठ पूजा संपन्न कराना है। जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों के सहयोग आवश्यक है। ऐसे में सोशल डिस्टेसिंग , मास्क का शत-प्रतिशत उपयोग करना सैनिटाइजर का छिड़काव करना व अपने अपने घरों में ही अर्घ्य देने के लिए अपील की।
वही मुखिया प्रतिनिधि सुशील झा, झबरू मंडल, सरपंच महापत सिंह, उप मुखिया संतोष कुमार झा, समाजसेवी जीवछानंद मंडल, पूर्व पंसस प्रवीण चौधरी उर्फ ठक्कन, विनोद कुमार आदि ने भी जारी गाइडलाइन का अनुपालन करते छठ पूजा सम्पन्न कराने को ले आश्वस्त किया। मौके पर संजय साह, वार्ड सदस्य सीताराम साह, सुखदेव साह, रितेश कुमार राय, प्राणमोहन झा, आशीष चौधरी, रितेश आनंद सहित दर्जनों गणमान्य व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Instructions for spraying sanitizer on Chhat Ghats in peace committee meeting


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kishanganj/news/instructions-for-spraying-sanitizer-on-chhat-ghats-in-peace-committee-meeting-127925939.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/19/46_1605741903.jpg

0 Response to "शांति समिति की बैठक में छठ घाटों पर सेनिटाइजर छिड़काव करने का निर्देश"

Post a Comment