विभागाध्य लेंगे पीजी और स्नातक में एडमिशन
23 November, 2020
Comment
डीएवी पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अजय कुमार पंडित ने पीजी फर्स्ट सेमेस्टर में एडमिशन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिया है। प्राचार्य ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया है वे पीजी फर्स्ट समेमस्टर सत्र 2018-20 व 2019-21 में अपने स्तर से ही एडमिशन लेंगे। साथ ही स्नातक पार्ट टू सत्र 2018-21 के छात्र-छात्राओं का परीक्षा फॉर्म 24 नवम्बर से लेकर 30 नवम्बर तक स्वीकार किया जाएगा। प्राचार्य ने कहा है कि परीक्षा फॉर्म के साथ स्नातक पार्ट वन परीक्षा के उतीर्ण या प्रोमोटेड होने के अंक पत्र की छाया प्रति, पार्ट वन के प्रवेश प्रत्र की छाया प्रति, पार्ट वन में पंजीयन रसीद की छाया प्रति जमा करना होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/departmental-will-take-admission-in-pg-and-graduate-127940303.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/23/
0 Response to "विभागाध्य लेंगे पीजी और स्नातक में एडमिशन"
Post a Comment