Popular Posts

बेटिकट जवान नहीं कर सकते यात्रा : सीआईटी

बेटिकट जवान नहीं कर सकते यात्रा : सीआईटी

कोविड 19 को लेकर रेलवे अभी सीमित ट्रेनों का परिचालन कर रहा है। इसमें भी वेटिंग टिकट वालों को यात्रा की अनुमति नहीं है। जितनी सीट है, उतने यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति दी जा रही है। बावजूद सीवान स्टेशन से रोज दो दर्जन पुलिस के जवान बिना टिकट यात्रा करने पहुंचते हैं लेकिन, जांच के दौरान उन्हें वापस कर दिया जाता है। टिकट मांगने पर पुलिस के कई जवान टीटीई से यह बताते हैं कि वे हमेशा बिना टिकट ही यात्रा करते हैं। इसलिए वे इसबार भी बिना टिकट ही यात्रा करेंगे। इस दौरान टीटीई व जवानों में कई बार विवाद भी उत्पन्न हो रहा है। इस संदर्भ में स्टेशन के प्रभारी सीआईटी संजय पांडेय ने कहा कि रेलवे का प्रावधान है कि बिना टिकट किसी को भी स्टेशन पर प्रवेश नहीं कराना है। इस नियम का पालन प्रवेश गेट पर ही किया जा रहा है। लेकिन पुलिस के जवानों द्वारा रेलवे के नियमावली का पालन नहीं किया जा रहा है। जवानों द्वारा वर्दी का रौब भी दिखाया जाता है। इधर, कई जवानों को प्रवेश गेट पर टीटीई द्वारा लौटाए जाने के बाद वे दूसरे रास्ते से भी प्लेटफॉर्म पर चले जाते हैं और ट्रेन के आने के साथ ही वे उस पर बिना टिकट सवार हो जाते हैं। इस वजह से टिकट लेकर ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। इधर, स्टेशन के प्रवेश गेट पर ही यात्रियों की टिकट की जांच हो रही है। जांच के बाद उसे रजिस्टर में दर्ज किया जाता है। इसके बाद ही प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति दी जा रही है।
यात्रियों को कोरोना से बचाने के लिए रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन करना सबके लिए जरूरी है। जबतक दवा नहीं निकलती है तबतक मास्क ही इससे बचाव का सटीक रास्ता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सीवान जंक्शन पर ट्रेन पर सवार होते यात्री।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/deadweight-cannot-travel-cit-127940302.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/23/3_1606148592.jpg

0 Response to "बेटिकट जवान नहीं कर सकते यात्रा : सीआईटी"

Post a Comment