Popular Posts

प्रकाश पर्व पर तख्त साहिब में सजा विशेष दीवान

प्रकाश पर्व पर तख्त साहिब में सजा विशेष दीवान

सिख पंथ के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश पर्व पर सोमवार का तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में विशेष दीवान में शबद कीर्तन, कथा एवं प्रवचन से संगत निहाल हुई। दीवान में वक्ताओं ने कहा कि गुरु महाराज का जीवन दर्शन प्ररेणादायक है। गुरु महाराज का संदेश था कि सेवा कार्य से जो पुण्य फल मिलता है, वही मनुष्य की वास्तविक पूंजी है।

श्रद्धा एवं भक्तिमय माहौल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ की समाप्ति हुई। वाचक ज्ञानी गगनदीप सिंह ने गुरु महाराज के संदेश पर आधारित कथा कही। रागी जत्थों में भाई ज्ञान सिंह, नविंद्र सिंह, जोगिंदर सिंह, बिक्रम सिंह, कविंद्र सिंह ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया।

प्रबंधक कमेटी के महासचिव महेंद्र पाल सिंह ढिल्लन, सचिव सरदार महेंद्र सिंह छाबड़ा, अधीक्षक दलजीत सिंह, प्रबंधक दिलीप पटेल, महाकांत राय, सरदार प्रेम सिंह, पपींद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, सरदार प्रेम सिंह, कुणाल सिंह, गुरुचरण सिंह आदि मौजूद थे। इस बीच हिमाचल प्रदेश के पूर्व एमएलए सुरेश कुमार दरबार साहिब में मत्था टेका। मौके पर सरदार जगजीत सिंह, डॉ. विनोद कुमार अवस्थी, राहुल पासवान, पंडित राजेश शुक्ला टिल्लू, सरदार दलजीत सिंह आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/special-diwan-punished-in-takht-sahib-on-prakash-parv-127877253.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/03/

0 Response to "प्रकाश पर्व पर तख्त साहिब में सजा विशेष दीवान"

Post a Comment