Popular Posts

युवा संचार क्विज में टीपी वर्मा काॅलेज के दो प्रतिभागी सफल

युवा संचार क्विज में टीपी वर्मा काॅलेज के दो प्रतिभागी सफल

बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना व रेडरिवन क्लब के तत्वाधान में आयोजित युवा संचार जिला स्तरीय ऑनलाइन क्विज कंपटीशन में टीपी वर्मा महाविद्यालय के एनएसएस के स्वयंसेवक विशाल कुमार एवं अभिनव कुमार को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। युवा संचार प्रतियोगिता में प्रतिभागिता दिखाने वाले प्रतिभागियों को बिहार राज्य एड्स समिति द्वारा प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी भी दी जाएगी। सफल प्रतिभागियों को नोडल पदाधिकारी सहित टीपी वर्मा कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर विमल वर्मा, डॉक्टर दुर्बादल भट्टाचार्य, प्रो. दीपक कुमार , प्रो. चंद्रभूषण बैठा, प्रो. दशरथ राम, प्रो. अतुल कुमार, प्रो.अशोक कुमार, प्रो. आलोक रंजन, भूषण तिवारी , राजीव रंजन, आनंद वर्मा, पिटटू वर्मा, सहित अन्य प्राध्यापकों व शिक्षकेतर कर्मियों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/narkatiaganj/news/two-participants-of-tp-verma-college-succeed-in-youth-communication-quiz-127908577.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/12/

0 Response to "युवा संचार क्विज में टीपी वर्मा काॅलेज के दो प्रतिभागी सफल"

Post a Comment