कार्यकर्ताओं की बदौलत चंपारण में हुआ विजय : सतीशचंद्र दुबे
12 November, 2020
Comment
विधानसभा चुनाव में एनडीए समर्थित सभी कार्यकर्ताओं ने तन व मन से काम किया है, इसके लिए सभी को तहे दिल से धन्यवाद दे रहा हूं। गुरुवार को राज्यसभा सांसद सतीशचंद्र दुबे चंपारण में एनडीए का परचम लहराने के लिए सभी कार्यकर्ताओं व भाजपा के पदाधिकारियों को बधाई दिया। उन्होंने कहा कि एक एक कार्यकर्ता का मेहनत रंग लाया है। जिसकी बदौलत चंपारण में एनडीए का विजय तिलक इसे ऐतिहासिक बना रहा है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, भूपेंद्र यादव समेत जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदि का मार्गदर्शन रहा कि बिहार में जनता ने एनडीए को जनादेश दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/narkatiaganj/news/victory-in-champaran-due-to-activists-satishchandra-dubey-127908575.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/12/
0 Response to "कार्यकर्ताओं की बदौलत चंपारण में हुआ विजय : सतीशचंद्र दुबे"
Post a Comment