Popular Posts

जगजीवन स्टेडियम के गेट की पेंटिंग से भावनाएं आहत

जगजीवन स्टेडियम के गेट की पेंटिंग से भावनाएं आहत

जिला मुख्यालय के जगजीवन स्टेडियम के मुख्य द्वार पर हुई पेंटिंग पर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। कहा जा रहा है कि नई पेंटिंग से राष्ट्रीयता व राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह से छेड़छाड़ से जनमानस को ठेस पहुंच रहा है। माई मुंडेश्वरी ट्रस्ट ने इसे संज्ञान में लेते हुए पुनः पूर्व के रंग में पेंटिंग कराने की मांग के साथ जिलाधिकारी से पत्राचार किया है।

माई मुंडेश्वरी ट्रस्ट के अपूर्व प्रभास ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि जगजीवन स्टेडियम की पूर्व व उत्तर की ओर दो मुख्य गेट हैं। इस गेट की पेंटिंग बदल दी गई है। गेट में पहले से ही अशोक चक्र बने हैं। इसे शुरू से ही तिरंगे की रंग में पेंटिंग की गई थी। ऊपर केसरिया बीच में सफेद व नीचे हरा रंग का पेंटिंग था। जिससे यह राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह तिरंगा के सम्मान को प्रदर्शित करता था।

अब इन गेट की पेंटिंग से केसरिया रंग को गायब कर दी गई है। दोनों ही गेटों में हरा और सफेद रंग से पेंटिंग की गई है। जो राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह के अपमान को प्रदर्शित करता है। जिलाधिकारी से मांग करते हुए अपूर्व ने कहा है कि इस तरह के प्रदर्शन से जनमानस की भावना को ठेस पहुंच रहा है। लोगों में चर्चा है। इसे गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई की जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bhabhua/news/emotions-hurt-by-painting-of-jagjivan-stadium-gate-127907835.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/12/

0 Response to "जगजीवन स्टेडियम के गेट की पेंटिंग से भावनाएं आहत"

Post a Comment