डिग्री कॉलेज से इंटर हटाने का मामला जाएगा कोर्ट, अभी सिर्फ पीयू में अलग-अलग पढ़ाई
पटना काे छाेड़ टीएमबीयू और मुंगेर विवि सहित राज्यभर के विश्वविद्यालयाें के डिग्री काॅलेजाें से इंटर की पढ़ाई खत्म करने के लिए अब शिक्षक संघ काेर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। विभिन्न कुलपतियाें और राजभवन काे बार-बार ज्ञापन देकर थक चुके शिक्षक नेताओं ने तय किया है कि वे लाेग दिसंबर के मध्य में इसके लिए याचिका देंगे।
अभी राज्यभर में केवल पटना विवि ने ही डिग्री काॅलेजाें में इंटर की पढ़ाई बंद की है। शेष विश्वविद्यालयाें में इस पर चर्चा ताे हाेती है लेकिन बात आगे बढ़ नहीं पाती है। टीएमबीयू के 23 डिग्री काॅलेजाें में इंटर की भी पढ़ाई हाे रही है।
बैठक के बाद काेर्ट में याचिका
भूटा के महासचिव डाॅ. पवन कुमार सिंह ने कहा कि उन्हाेंने कई शिक्षकाें और दूसरे संघाें से बात की है। मुंगेर विवि का शिक्षक संघ इसके लिए तैयार है। वे चाहते थे कि राज्य स्तर पर संघ काेर्ट जाने की पहल करे लेकिन नेतृत्व इन चीजाें पर ध्यान नहीं दे रहा है। इसलिए विवि स्तर से ही काेर्ट जाने की तैयारी है। मुुंगेर विवि शिक्षक संघ के महासचिव डाॅ. हरिश्चंद्र शाही ने कहा कि बैठक के बाद याचिका दी जाएगी।
इंटर अलग करने के नाम पर पद घटा दिए
दाेनाें शिक्षक नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार ने इंटर काे अलग करने का निर्णय 1996 में लिया था। 24 साल बीत गए। इस बीच राज्य सरकार ने इंटर की पढ़ाई खत्म करने के नाम पर डिग्री काॅलेजाें से शिक्षकाें के पद बड़ी संख्या में कम कर दिए।
कार्यभार ज्यादा, संसाधन कम
बताया गया कि डिग्री के लिए असिस्टेंट प्राेफेसर की बहाली हाेती है लेकिन उन्हें काॅलेजाें में इंटर की कक्षाएं लेनी पड़ती है और परीक्षाएं करानी पड़ती है। संसाधन भी डिग्री काॅलेज के लिए उपलब्ध हैं लेकिन इसका उपयाेग इंटर के लिए भी करना पड़ता है। इससे डिग्री के छात्र भी प्रभावित हाेते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/court-to-remove-inter-college-degree-127966698.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/01/
0 Response to "डिग्री कॉलेज से इंटर हटाने का मामला जाएगा कोर्ट, अभी सिर्फ पीयू में अलग-अलग पढ़ाई"
Post a Comment