Popular Posts

जुआ खेलते 7 धराए 90,660 रुपए बरामद

जुआ खेलते 7 धराए 90,660 रुपए बरामद

सहायक थाना क्षेत्र के महंतनगर में छापेमारी कर पुलिस ने सात लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी के क्रम में 90,660 हजार रुपए व चार गड्‌डी ताश बरामद किया है। सनद हो कि बीते तीन दिन पूर्व थाना क्षेत्र के हृदयगंज में जुआ खेल के क्रम में एक युवक आनंद की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

घटना को ले पुलिस अपराधियों तथा क्षेत्र में चल रहे जुआ को रोकने को लेकर लगातार छापेमारी कर रही थी। उसी क्रम में थाना क्षेत्र के महंत नगर में जुआ चलने की सूचना थानाध्यक्ष को मिली। उक्त सूचना के आधार पर सहायक थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व सहायक थाना पुलिस महंत नगर में छापेमारी की। जिस क्रम में पुलिस ने सात युवक को वहां से गिरफ्तार किया। जुआ के पास से पुलिस ने 90,660 हजार व 4 गड्‌डी ताश बरामद किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/katihar/news/gambling-7-recovered-90660-rupees-127935998.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/22/

0 Response to "जुआ खेलते 7 धराए 90,660 रुपए बरामद"

Post a Comment