लोहियानगर झोपड़पट्टी में छापेमारी, शराब बरामद
30 November, 2020
Comment
लोहियानगर झोपड़पट्टी के आस पास बढ़ते हुए क्राइम को देखते हुए एसपी के निर्देश पर भारी संख्या में पुलिस बलों ने रविवार की रात लोहियानगर झोपड़पट्टी में छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान पुलिस को झोपड़पट्टी से देशी शराब बनाने का सामान समेत अवैध देशी शराब मिला है।
पुलिस ने मौके से 17 लोगों को हिरासत में लिया है भारी संख्या में पुलिस देखकर झोपड़पट्टी में रहने वाले लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने झोपड़पट्टी के चप्पे-चप्पे की तलाशी लिया ।उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में नेशनल हाईवे 31 पर लोहियानगर गुमटी और ट्रैफिक चौक के आसपास लूट ,पॉकेटमारी ,चोरी , छिनतई जैसे संगीन वारदातों की संख्या में इजाफा हो गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/begusarai/news/raids-in-lohianagar-slum-liquor-recovered-127966724.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/01/
0 Response to "लोहियानगर झोपड़पट्टी में छापेमारी, शराब बरामद"
Post a Comment