पटना जिले में फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण 285 पॉजिटव केस मिले, 3 की हुई मौत
पटना जिले में बुधवार को 285 काेराेना मरीज मिले हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 39832 हो गई है। इनमें 37913 मरीज ठीक हाे चुके हैं। अभी 1614 एक्टिव केस हैं। पीएमसीएच में 667 सैंपल की जांच में 15 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें एक डॉक्टर, एक नर्स और नौ मरीज शामिल हैं। कोविड अस्पताल में 27 मरीज भर्ती हैं। सारण की रहने वाली मरीज सावित्री देवी की मौत हाे गई।
पटना एम्स में भर्ती कोरोना संक्रमित जदयू सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। वे 15 नवंबर को भर्ती हुए थे। बुधवार को यहां 17 नए मरीज भर्ती हुए। इनमें पटना के पांच मरीज हैं। ये मरीज पाटलिपुत्र काॅलाेनी, मुरलीचक, पंचवटी काॅलाेनी, महेंद्रू के रहने वाले हैं। ठीक होने पर आठ मरीजों को छुट्टी मिली। पटना के दाे कोरोना संक्रमित की मौत हाे गई।
मृतकाें में शास्त्रीनगर के प्रदीप सिंह और पुनपुन के सहदेव सिंह शामिल हैं। पटना एम्स में अभी 153 मरीज भर्ती हैं। एनएमसीएच में भर्ती कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। अस्पताल में कोरोना के मात्र 14 मरीज भर्ती हैं। एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ मुकुल कुमार सिंह बताया कि बुधवार को एक नया मरीज भर्ती हुआ। वहीं तीन मरीज को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई। अस्पताल में 86 बेड खाली हैं।
डेंगू के 3 और मरीज मिले, अबतक 223
डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को पीएमसीएच में छह सैंपल की जांच हुई। इनमें तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पीएमसीएच में अबतक 253 सैंपल की जांच में 82 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। माइक्रोबायोलॉजी विभाग के हेड डॉ. एसएन सिंह ने बताया फिलहाल जांच कराने कम लोग आ रहे हैं। जो आ रहे हैं उनकी जांच हो रही है।
वहीं सिविल सर्जन डॉ. वीणा कुमारी सिंह ने बताया कि पटना में अबतक डेंगू के 223 केस मिल चुके हैं। ये पटना के विभिन्न इलाकों के हैं। चिकित्सकों का कहना है कि अभी डेंगू का प्रकोप रहेगा। इसलिए बचाव ही इलाज है। खासकर डेंगू मच्छरों से दिन में बचाव करने की जरूरत है। घर में दिन में भी मच्छरदानी या रिप्लेंट का इस्तेमाल करना चाहिए।
तेज बुखार, सिर और शरीर में दर्द हाे तो तुरंत जांच करा लें। डेंगू के मरीज यदि घर में हो तो उन्हें मच्छरदानी के अंदर रहना चाहिए। तरल पदार्थ का अधिक सेवन करना चाहिए। प्लेटलेट्स जांच नियमित कराते रहना चाहिए। प्लेटलेट्स 30 हजार से कम होने पर चढ़ाने की जरूरत पड़ सकती है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधान रहने की जरूरत होती है, क्योंकि इनकी इम्युनिटी कम होती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/corona-infection-again-increased-in-patna-district-285-positive-cases-were-found-3-died-127925894.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/19/orig__1605740523.jpg
0 Response to "पटना जिले में फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण 285 पॉजिटव केस मिले, 3 की हुई मौत"
Post a Comment