हरिद्वार के हरि की पौड़ी की तरह होगा सिमरिया घाट
सिमरिया घाट को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित किया जाएगा, इसके लिए जिला प्रशासन की टीम के साथ बैठकर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। ये बातें बुधवार को सिमरिया घाट का निरीक्षण करते हुए भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने कही।
गिरिराज ने कहा सर्वमंगला अध्यात्म योग विद्यापीठ मां काली धाम सिमरिया घाट के संत स्वामी चिदात्मन महाराज के द्वारा दिये गए सुझाव पर हरिद्वार के हरि की पौड़ी के रूप में विकसित करने की बात कही। उन्होंने सिमरिया घाट से उत्तर और गुप्ता बांध के दक्षिण के एक बड़े जलजमाव क्षेत्र चकिया घाट को झील के रूप में विकसित करने की बात कही। सांसद ने कहा कि सिमरिया घाट धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से काफी समृद है, इसे पर्यटन के दृष्टिकोण से भी विकसित किये जाने की आवश्यकता है। मौके पर मौजूद सदर एसडीओ संजीव कुमार चौधरी और सीओ बरौनी सुजीत सुमन से जमीन सम्बन्धी रिपोर्ट देने की बात कही। साथ ही उन्होंने छठ महापर्व को लेकर सिमरिया गंगा तट पर सफाई किये जाने की बात कही। उन्होंने घाट के निरीक्षण के दौरान जगह-जगह घाट पर बैरिकेटिंग लगाए जाने का भी निर्देश दिया। इसके पूर्व उन्होंने सिमरिया घाट स्थित सर्वमंगला आश्रम में पूजा अर्चना की ।
जहां सांसद गिरिराज सिंह, बेगूसराय नगर विधायक कुन्दन सिंह, सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर, प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह, नगर परिषद बीहट के पूर्व मुख्य पार्षद अशोक सिंह, सदर एसडीओ संजीव कुमार, हर्ल बरौनी के सुरक्षा पदाधिकारी बी के सिंह, सीओ सुजीत सुमन सहित अन्य का सम्मान अंगवस्त्र और पाग से किया गया। मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी, व्यवस्थापक रविन्द्र ब्रह्मचारी, संवेदक दिलीप कुमार सिंह, सुधीर सिंह, नीलमणि रंजन, इंस्पेक्टर राजीव कुमार लाल, चकिया ओपी अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/khagaria/news/simaria-ghat-will-be-like-hari-ki-pauri-of-haridwar-127925884.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/19/34_1605741149.jpg
0 Response to "हरिद्वार के हरि की पौड़ी की तरह होगा सिमरिया घाट"
Post a Comment