ट्रक में पीछे से जा घुसा कंटेनर, ड्राइवर और खलासी की मौत
02 November, 2020
Comment
हाइवे पर बालू लोडेड एक खड़ी ट्रक में पीछे से लोहे का रिला लदा कंटेनर जा घुसा। हादसे में ड्राइवर व खलासी की मौत हो गई। जब तक उन्हें कंटेनर से बाहर निकाला जाता कंटेनर केबिन में ही दोनों की मौत हो गई। हादसा रविवार देर रात जीटी रोड पर मोहनिया के एमपी कालेज स्थित स्वास्तिक होटल के समीप हुआ।
हादसे में हजारीबाग के कंटेनर ट्रक चालक अनोद सिंह और सहचालक मुनेष कुमार की मौत हो गई। झारखंड के बोकारो से कंटेनर ट्रक संख्या एनएल01/2586 ट्रक पर रिला लोहा लोडकर जीटी रोड के रास्ते मध्यप्रदेश के इंदौर जा रहा था। रविवार की देर रात जैसे ही कंटेनर ट्रक मोहनिया के स्वास्तिक होटल के पास पहुंचा हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/mohania/news/container-overturned-in-truck-driver-and-driver-killed-127877302.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/03/capture_1604358969.jpg
0 Response to "ट्रक में पीछे से जा घुसा कंटेनर, ड्राइवर और खलासी की मौत"
Post a Comment