Popular Posts

कोविड-19 गाइडलाइन का पालन नहीं करनेवाले प्रतिष्ठान सील किए जाएंगे

कोविड-19 गाइडलाइन का पालन नहीं करनेवाले प्रतिष्ठान सील किए जाएंगे

एक बार फिर कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर भारत सरकार एवं बिहार राज्य के गृह विभाग ने गाइडलाइन का अक्षरशः पालन के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में अनुमंडलाधिकारी रोसड़ा ने कार्यपालक दंडाधिकारी रोसड़ा, अमरनाथ गुप्ता एवं नगर पंचायत रोसड़ा के कार्यपालक पदाधिकारी को विशेष सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसके तहत वैसे प्रतिष्ठान जो कोविड-19 के दिशा-निर्देश का पालन नहीं करते उन्हें सील करने, बिना मास्क के वाहन चालकों के वाहन जब्त किया जाएगा। खरीद-बिक्री, वाहनों में बिना मास्क पहने यात्रा करने, सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गृह विभाग को आशंका है कि सर्दियों में कोरोना का केस तेजी से फैलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/rosara/news/establishments-that-do-not-follow-the-kovid-19-guidelines-will-be-sealed-127947494.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/25/

0 Response to "कोविड-19 गाइडलाइन का पालन नहीं करनेवाले प्रतिष्ठान सील किए जाएंगे"

Post a Comment