Popular Posts

छठव्रतियों के घर के पास ही 71 तालाबों पर अर्घ्य देने की सुविधा

छठव्रतियों के घर के पास ही 71 तालाबों पर अर्घ्य देने की सुविधा

राजधानी के 71 तालाबों पर छठ पूजा का आयोजन हाेगा। इन तालाबों पर घाट का निर्माण नगर निगम द्वारा कराया गया है। सबसे अधिक 33 तालाब कंकड़बाग अंचल में तैयार किए गए हैं। तालाब के किनारे और अप्रोच रोड को पूरी तरह से साफ करा दिया गया है। व्रतियों की सुविधा के लिए गहरे तालाब में रैंप का निर्माण किया गया है। इसके अलावा अस्थायी तालाबों के निर्माण को भी निगम प्रशासन की ओर से सहयोग दिया गया है। घाटों के निर्माण के बाद छठ पूजा समितियों द्वारा इन्हें सजाया जा रहा है।
नूतन राजधानी अंचल

  • वार्ड 10 : माणिकचंद तालाब
  • वार्ड 3 : महुआबाग तालाब
  • वार्ड 4 : बीएमपी तालाब
  • वार्ड 4 : कौटिल्य नगर तालाब
  • वार्ड 4 : बेउर अखाड़ा तालाब
  • वार्ड 11 : पंचवटी कॉलोनी तालाब
  • वार्ड 11 : किसान कॉलोनी तालाब
  • वार्ड 16 : कच्ची तालाब
  • वार्ड 14 : पंचमंदिर तालाब
  • वार्ड 17 : डीवीसी जक्कनपुर

बांकीपुर अंचल

  • वार्ड 43 : कांग्रेस मैदान तालाब
  • वार्ड 39 : भंवर पोखर पार्क तालाब
  • वार्ड 38 : बुद्ध मूर्ति के पास तालाब
  • वार्ड 43 : अटल बिहारी पार्क तालाब
  • वार्ड 43 : नवरत्न कॉलोनी तालाब
  • वार्ड 38 : समाधार पार्क तालाब
  • वार्ड 36 : लालजी टोला तालाब

अजीमाबाद अंचल

  • वार्ड 56 : रानीपुर पैजावा तालाब
  • वार्ड 65 : खाजेकलां तालाब

पाटलिपुत्र अंचल

  • वार्ड 2 : नेपाली नगर तालाब
  • वार्ड 2 : नालंदा कॉलोनी तालाब
  • वार्ड 5 : एजी कॉलोनी पार्क तालाब
  • वार्ड 5 : एक्साइज कॉलोनी पार्क तालाब
  • वार्ड 5 : बैंक ऑफ इंडिया तालाब
  • वार्ड 5 : शेखपुरा दुर्गा आश्रम तालाब
  • वार्ड 7 : विजय राधे मंदिर, राजीव नगर तालाब
  • वार्ड 7 : रवि चौक तालाब
  • वार्ड 8 : 400 ब्लॉक बोर्ड कॉलोनी तालाब
  • वार्ड 8 : सीआईडी कॉलोनी तालाब
  • वार्ड 20 : पुनाईचक चौराहा 61/40 क्वार्टर तालाब
  • वार्ड 20 : सीपीडब्लूडी कैंपस तालाब
  • वार्ड 23 : पंचमुखी हनुमान मंदिर तालाब
  • वार्ड 24 : राजेंद्र घाट तालाब
  • वार्ड 26 : कृष्णानगर रोड नंबर 23 तालाब
  • वार्ड 26 : कृष्णानगर रोड नंबर 20 व 21 के मध्य तालाब
  • वार्ड 27 : आर्ट कॉलेज तालाब
  • वार्ड 27 : बुद्ध घाट, अशोक राजपथ तालाब
  • वार्ड 22बी : पाटलिपुत्र पार्क तालाब

कंकड़बाग अंचल

  • वार्ड 29 : बिजली ऑफिस के पीछे कृषि विभाग का तालाब
  • वार्ड 30 : राजेंद्र कृषि फॉर्म कॉलेज के पास का तालाब और गांधी मूर्ति सिपारा बथानी तालाब
  • वार्ड 31 : चांदमारी रोड पानी टंकी तालाब
  • वार्ड 32 : ब्रह्मपुत्र तालाब, पंचायत क्षेत्र
  • वार्ड 33 : जे. सेक्टर तालाब
  • वार्ड 34 : वीकर सेक्शन तालाब, आवास पार्क तालाब, वृंदावन पार्क तालाब, शिवाजी पार्क तालाब, डिफेंस कॉलोनी पार्क तालाब, 100 एमआईजी तालाब, जे. सेक्टर पार्क तालाब, रेंटल पार्क तालाब व बंगाली अखाड़ा पार्क तालाब
  • वार्ड 35 : कुणाल पार्क तालाब, त्रिकोनिया पार्क, राम सुंदर दास पार्क व एमआईजी पार्क तालाब
  • वार्ड 44 : हार्ट हॉस्पिटल सब्जी मंडी के पास पार्क तालाब
  • वार्ड 45 : बैंक मेंस कॉलोनी सामुदायिक भवन तालाब, डेंटल कॉलेज के पास मंदिर में तालाब, साकेतपुरी सामुदायिक भवन के पास का तालाब, विवेक विहार शिव मंदिर के पास तालाब व एलआईजी कैंपस में तालाब
  • वार्ड 46 : चंद्रशेखर पार्क तालाब, ग्रीन पार्क तालाब, कबीर पार्क तालाब, शिवमंदिर पार्क तालाब, सेक्टर 7 पार्क तालाब, एसआईजी पार्क तालाब व अनिरुद्ध पार्क तालाब
  • वार्ड 56 : ट्रांसपोर्ट नगर तालाब


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The facility of offering arghya on 71 ponds near the house of Chhathratis


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/the-facility-of-offering-arghya-on-71-ponds-near-the-house-of-chhathratis-127925896.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/19/orig_44_1605740784.jpg

0 Response to "छठव्रतियों के घर के पास ही 71 तालाबों पर अर्घ्य देने की सुविधा"

Post a Comment