Popular Posts

नवाेदय विद्यालय में कक्षा 6 में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि 15 दिन बढ़ी

नवाेदय विद्यालय में कक्षा 6 में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि 15 दिन बढ़ी

जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली के कक्षा छह में नामांकन को लेकर जारी ऑनलाइन आवेदन की तिथि 30 नंवबर से बढ़ाकर 15 दिसंबर 2020 कर दी गई है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीके ठाकुर ने बताया कि नामांकन को लेकर 15 दिनों का समय बढ़ाया गया है। तिथि के और आगे बढ़ने की संभावना अब बिल्कुल भी नहीं है। ऐसी स्थिति में समस्त अभ्यर्थी अंतिम तिथि की भीड़ और नेटवर्क फेल होने की स्थिति से बचने के लिए समय से पहले ही आवेदन कर लें। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष जेएनवी में अंग्रेजी माध्यम से उच्च कोटि की निशुल्क शिक्षा प्राप्त करने के लिए बच्चे परीक्षा देकर तथा उतीर्ण होने के बाद कक्षा छः में अपना-अपना नामांकन कराते हैं। इस बार चयन परीक्षा की तिथि 6 अप्रैल 2021 प्रस्तावित है। परीक्षा का आयोजन समस्तीपुर के विभिन्न केंद्रों पर होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/pusa/news/date-of-application-for-enrollment-in-class-6-in-navdeya-vidyalaya-extended-by-15-days-127947490.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/25/

0 Response to "नवाेदय विद्यालय में कक्षा 6 में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि 15 दिन बढ़ी"

Post a Comment