Popular Posts

ब्रेकर तुड़वाने के लिए एसडीएम से शिकायत पर कार्रवाई नहीं

ब्रेकर तुड़वाने के लिए एसडीएम से शिकायत पर कार्रवाई नहीं

प्रखंड के धुमनगर पंचायत अंतर्गत गदियानीटोला गांव में सड़क पर बने ब्रेकर को अब तक नहीं तुड़वाने को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया है। ग्रामीणों ने इसको लेकर जिला पदाधिकारी से शिकायत करने की बात कही है। ग्रामीण अंगूर गद्दी, उमेश साह, बच्चा ठाकुर, गुड्डू आलम, इमरान खान, कौशर खान, नौशाद आलम, हिदायुतुल्लाह, अलाउद्दीन, शमशेर आलम आदि ने कहा कि गांव में हाल हीं में एक पीसीसी सड़क का निर्माण हुआ। निर्माण के साथ हीं मनमानी करते हुए संवेदक द्वारा इस सड़क पर जगह जगह करीब 13 ब्रेकर बना दिया गया।

इन ब्रेकर की वजह से जहां आमजनों को आने जाने में परेशानी हो रही है। वहीं सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं व बुजुर्गों को हो रही है। इतना हीं नहीं इससे दोपहिया वाहन चालक भी हादसों के शिकार बन रहे हैं। जबकि ब्रेकर को तुड़वाने के लिए ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायत भी किया था। ग्रामीणों ने कहा है कि अब तक अधिकारी ने इस पर ध्यान नहीं दिया है। अब इस परेशानी के निदान को लेकर जिला पदाधिकारी से शिकायत करेंगे।

बता दें कि ब्रेकर तुड़वाने को लेकर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सेराज अंसारी ने भी अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया था। उल्लेखनीय है कि शहर हो या गांव अधिकांश सड़कों पर नियमों को दरकिनार कर स्पीड ब्रेकर बना दिए गए हैं। इससे जहां पीठ दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ रही है, वहीं वाहनों के रिपेयरिंग का खर्च भी लोगों को उठाना पड़ता है। इसके बाद भी सड़कों पर बने इन ब्रेकरों को हटाने के लिए विभाग व स्थानीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि गली मोहल्लों में लोग अपने-अपने घर के सामने भी ब्रेकर बनवा ले रहे हैं अथवा बनवा लिए हैं। इसके बावजूद भी इस पर कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/narkatiaganj/news/no-action-on-complaint-from-sdm-to-break-the-breaker-127782768.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/05/

0 Response to "ब्रेकर तुड़वाने के लिए एसडीएम से शिकायत पर कार्रवाई नहीं"

Post a Comment