चाकू मारनेवाले को 21 दिन में भी नहीं पकड़ सकी पुलिस
जयी छपरा निवासी देवेंद्र पांडेय को चाकू मारकर घायल करने के मामले में 21 दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। 16 सितंबर को चार नकाबपोश अपराधियों ने इशोपुर गांव के समीप हत्या की नियत से चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उनका इलाज पटना पीएमसीएच में चल रहा है। सिसवन पुलिस ने मामले का जल्द खुलासा करने का दावा किया था लेकिन अपराधियों को पकड़ना तो दूर अब तक पुलिस अपराधियों की शिनाख्त भी नहीं कर पाई है। पुलिस अधिकारी सर्विलांस की मदद से जल्द से जल्द मामले से पर्दा उठाने की बात कह रही थी लेकिन खुलासा नहीं होने से पुलिस हाथ खाली ही नजर आ रही हैं। घायल के स्वजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रही है। स्वजनों ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जिले के वरिय पदाधिकारियों से कई बार गुहार लगाई गई लेकिन आश्वासन के आलावा कुछ नहीं मिला। बताते चलें कि 16 सितंबर को पावरग्रिड मुबारकपुर से लौटते वक्त इशोपुर गांव के समीप चार नकाबपोश अपराधियों ने चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस इस मामले में घटना के वक्त से ही शिथिलता बरत रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/sisvan/news/police-could-not-catch-the-knife-warden-even-in-21-days-127782767.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/05/
0 Response to "चाकू मारनेवाले को 21 दिन में भी नहीं पकड़ सकी पुलिस"
Post a Comment