Popular Posts

खाद रखरखाव को लेकर कृषि केंद्र में प्रशिक्षण

खाद रखरखाव को लेकर कृषि केंद्र में प्रशिक्षण

जिले में खाद के रखरखाव के लिए कृषि विभाग के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही ऐसे लोगों को कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए कृषि विभाग में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। फिर संबंधित अभ्यर्थी को दस हजार रुपए की राशि का बैंक ड्राफ्ट भी जमा कराना होगा। विभाग के द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को विभाग के द्वारा प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है। बता दें अब कृषि विभाग के द्वारा खाद बिक्री की अनुज्ञप्ति के लिए कृषि से संबंधित पठन पाठन का कागजात अनिवार्य है।

अगर ऐसी नहीं है तो संबंधित व्यक्ति को प्रशिक्षण लेना अनिवार्य किया गया है। इधर, नर्सरी तैयार करने व पौधे का थाला तैयार करने के लिए भी कृषि विभाग के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि इससे जुड़कर युवा वर्ग स्वरोजगार का अवसर ले सके। इसके लिए भी संबंधित व्यक्ति को आवेदन करना अनिवार्य है। ताकि प्रशिक्षण के लिए निर्धारित समय पर उन्हें प्रशिक्षण दिया जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/training-in-agricultural-center-on-fertilizer-maintenance-127782769.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/05/

0 Response to "खाद रखरखाव को लेकर कृषि केंद्र में प्रशिक्षण"

Post a Comment