नौतन से नौ बोतल शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
20 October, 2020
Comment
नौतन थाना पुलिस ने बिते सोमवार की देर रात को एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि थाना क्षेत्र के शाहपुर नहर पुल के पास एक शराब कारोबारी झोला मे शराब रखकर सप्लाई करने के लिए ग्राहक की तलाश में था। तभी नौतन पुलिस की नजर उस पर पड़ी और उसे कब्जे में लेकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से उत्तर प्रदेश निर्मित 200 एमएल का 9 बोतल बंटी बबली शराब बरामद किया गया। इसके साथ ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बारे में थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव का निवासी संजय भगत पिता हीरालाल भगत है। जिसे जेल भेज दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/nautan/news/businessman-arrested-with-nine-bottles-of-liquor-from-nautan-127832177.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/20/
0 Response to "नौतन से नौ बोतल शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार"
Post a Comment