Popular Posts

सरकारीकर्मी आज से करेंगे पोस्टल बैलेट से मतदान

सरकारीकर्मी आज से करेंगे पोस्टल बैलेट से मतदान

विधानसभा चुनाव के लिए जिन सरकारीकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है वह बुधवार से शुरू हो रहे प्रशिक्षण के बाद अपना मतदान पोस्टल बैलेट के माध्यम से करेंगे। इसके लिए शहर के श्रीनगर स्थित बीके डीएवी स्कूल में सुविधा केंद्र खोला गया है। वहां पर दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक सरकारीकर्मियों को वोट देने का मौका मिलेगा। इन सभी लोगों की ड्यूटी दूसरे चरण में तीन नवंबर को होने वाले मतदान में लगाया गया है। बताया जाता है कि चुनाव कार्य में लगाए गए वैसे कर्मी जो जिला के निवासी है तथा जिस विधानसभा के वोटर लिस्ट में उनका नाम है वे चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार फोटोयुक्त दस्तावेज के आधार पर पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकेंगे। इसके लिए एक ही स्थान पर आठों विधानसभा क्षेत्र के लिए सुविधा केंद्र खोल दिया गया है। इसको लेकर मतपत्र कोषांग के माध्यम से तैयारियों को पूरी की गई है। इधर चुनाव को देखते हुए मतदान दल का गठन कर लिया गया है। जिनके साथ प्रशिक्षण का आयोजन द्वितीय चरण का हो रहा है। प्रशिक्षण देने के लिए विस्तृत शिड्यूल तैयार किया गया है। कोरोना संक्रमण में होने जा रहे इस चुनाव के लिए अतिरिक्त रूप से सुरक्षित भी कर्मियों को रखा जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें बूथों पर तैनात किया जा सके।

मतदान दलों का प्रशिक्षण आज से
विधानसभावार मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण 21 से 30 अक्टूबर तक होगा। इसके लिए छह केंद्रों का चयन किया गया है। इसमें डीएवी उच्च विद्यालय, डीएवी मध्य विद्यालय, इस्लामिया उच्च विद्यालय, आदर्श वीएम मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय कचहरी और वीएम उच्च विद्यालय शामिल है।

सहायक निर्वाची पदाधिकारी सहित अन्य को दी गई ट्रेनिंग
जिला परिषद स्थित सभाकक्ष में मंगलवार को प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें पोस्टल बैलेट से मतदान कराने से संबंधित सभी जानकारियों को डीआरडीए निदेशक मृत्युंजय कुमार ने दी। जिसमें सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी, कर्मी , राजपत्रित्र पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इनके ही देख रेख में 21 से लेकर 30 अक्टूबर तक मतदान की सभी प्रक्रियाओं को पूरा किया जाना है। इसमें बताया गया कि तीन बजे से पांच बजे तक ही मतदान की प्रक्रिया को पूरा करा लिया जाएगा। इसमें हर बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Government officials will vote from postal ballot from today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/government-officials-will-vote-from-postal-ballot-from-today-127832178.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/20/4_1603210716.jpg

0 Response to "सरकारीकर्मी आज से करेंगे पोस्टल बैलेट से मतदान"

Post a Comment