Popular Posts

शिक्षा और स्वास्थ्य पर किया काम, आगे भी पूरा करूंगा वादा : कर्णजीत

शिक्षा और स्वास्थ्य पर किया काम, आगे भी पूरा करूंगा वादा : कर्णजीत

दरौंदा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सह विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ने रामगढ़, नोनिया पट्‌टी, रफीपुर ,बैदरा, सहुली सहित अन्य गांवों का भ्रमण किया। मौके पर विधायक ने कहा कि वे सिर्फ काम करना चाहते है। वे पूरे दरौंदा विधानसभा क्षेत्र को अपना परिवार मानकर सिर्फ लोगों की भलाई के काम करने पर फोकस करते रहे हैं। कहा कि यहां की जनता ने फिर मौका दिया तो क्षेत्र का चौरतरफा विकास करेंगे। आधारभूत विकास के तहत सड़क, अस्पताल आदि का निर्माण कराया। वादे के अनुसार अपने छोटे से कार्यकाल में हर बिंदुओं पर खरा उतरने का प्रयास किया। शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा को भी बेहतर बनाया है। मौके पर लक्ष्मीकांत पाठक, शिवकुमार राम, महेश पंडित ,संतोष यादव, श्रीराम महतो, प्रभु महतो, श्रीकांत सोनी, अभिनाश ठाकुर,पहलवान चौधरी मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Work done on education and health, I will fulfill my promise even further: Karnjit


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/work-done-on-education-and-health-i-will-fulfill-my-promise-even-further-karnjit-127832173.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/20/3_1603210557.jpg

0 Response to "शिक्षा और स्वास्थ्य पर किया काम, आगे भी पूरा करूंगा वादा : कर्णजीत"

Post a Comment