भीम आर्मी व बौद्व बिहार ने काशीराम काे किया याद
भीम आर्मी व बौद्ध विहार, बगहा के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार की शाम में स्वर्गीय काशीराम के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके अवदानों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जय प्रकाश प्रकाश ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के बिना राजनीतिक विकास अधूरा है। उपस्थित लोगों ने लोजपा संस्थापक व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर गहरा शोक जताया। स्वर्गीय पासवान एक विनम्र इंसान व कुशल प्रशासक थे। भंते अश्वघोष , किसन बौद्ध, हरिंदर राम, मकसूदन, नारायण राम, बल्ली राम, महेंद्र, वीरेंद्र कुमार, प्रमोद, अजय भारती, खुशबू , रम्भा कुमारी, करन भारती आदि ने अपने विचार रखे।
इनरवा बसंतपुर में शोक सभा का आयोजन
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के असामयिक निधन पर प्रखंड के इनरवा बसंतपुर गांव स्थित लोजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव रह चुके हीरालाल राम के आवास पर शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा का आयोजन कर दुनिया से असमय चले गये केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के आत्मा के शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया गया और 2 मिनट का मौन रखा गया। मौके पर जवाहर लाल पासवान ने कहा कि श्री पासवान जी के मौत से देश के राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। मौके पर रामबाबू पासवान, लालबाबू पासवान, युवराज, मोहम्मद तैयब सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/bhima-army-and-buddh-bihar-remembered-kashiram-127799219.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/10/
0 Response to "भीम आर्मी व बौद्व बिहार ने काशीराम काे किया याद"
Post a Comment