हक की रक्षा तथा लोकतंत्र की मजबूती के लिए करें मतदान, जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाएं
अपने हक की रक्षा तथा लोकतंत्र की मजबूती के लिए अधिक से अधिक मतदान बेहद जरूरी है। चौतरवा स्थित आरसी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र- छात्राओं व शिक्षकों ने इस अपील के साथ शनिवार की सुबह मतदाता जागरूकता रैली निकाली। यह जागरूकता रैली विद्यालय से निकलकर चौतरवा चौक, थाना गेट व शरणार्थी कॉलोनी तक पहुंची। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बच्चे व शिक्षक अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने वाले नारे लगाते रहे। विद्यालय के प्राचार्य दुर्गादत्त पाठक ने इस अवसर पर कहा कि लोकतंत्र की खूबसूरती मतदाताओं की जागरूकता से ही बढ़ती है। किसी भय या दबाव में नहीं, खुद अपने हितों की रक्षा के लिए हमें अपने मताधिकार का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
खासकर युवा वर्ग को देश, समाज व अपनी उन्नति सुनिश्चित करने के लिए मतदान में अधिक से अधिक भागीदारी निभानी चाहिए तथा घर-परिवार को पड़ोस के वोटरों को भी बूथ तक पहुंचकर अपना मताधिकार जरूर करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इसी उद्देश्य से छात्र - छात्राओं व शिक्षकों की यह रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं को शपथ भी दिलाई गई कि वे अपने घर जाकर माता-पिता एवं अन्य अभिभावकों को मतदान करने के लिए जागरूक करेंगे। विद्यालय के निदेशक साहेब यादव सन्नी ने बताया कि छात्रों का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय और प्रशंसनीय है। उन्होंने भी अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर एक एक वोटर देश का जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाएं। रैली में स्कूल के प्रबंध निदेशक रामचंद्र यादव, वित्त प्रबंधक विकास यादव, शिक्षक व मुबस्सीर खान, अफसर आलम, एजाज अहमद, सुनील कुमार झा, कैसर आलम आदि शामिल रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/vote-to-protect-the-rights-and-strengthen-democracy-do-the-duty-of-responsible-citizen-127799218.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/10/10bettiah-06_1602344912.jpg
0 Response to "हक की रक्षा तथा लोकतंत्र की मजबूती के लिए करें मतदान, जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाएं"
Post a Comment