Popular Posts

छठ और दीपावली पर घर आने के लिए नहीं मिल रहा टिकट

छठ और दीपावली पर घर आने के लिए नहीं मिल रहा टिकट

छपरा- गोरखपुर रेलखंड होकर गुजरने वाली दो क्लोन ट्रेनों का ठहराव सीवान स्टेशन पर नहीं किए जाने की वजह से यात्रियों के बीच नाराजगी है। रेलवे द्वारा सीवान स्टेशन से यात्रा शुरु व समाप्त करने वाले यात्रियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। इस वजह से जिले के यात्री यात्रा को शुरु नहीं कर पा रहे है। पिछले माह सीवान स्टेशन होकर दो क्लोन ट्रेनें चलाई जा रही है। इसमें हमसफर की तरह व्यवस्था है। इस ट्रेन के परिचालन की सूचना पर जिले के लोगों के बीच काफी शुखी हुई। लेकिन यह खुशी निराशा में बदल गई। कारण कि इस ट्रेन का ठहराव सीवान में नहीं होता है। इस ट्रेन का ठहराव छपरा और गोरखपुर में दिया गया है। जबकि यह ट्रेन प्रतिदिन दरभंगा व सहरसा से नई दिल्ली के लिए चलती है। सीवान स्टेशन पर छपरा स्टेशन से यात्रा यात्री नई दिल्ली जाने वाले है। लेकिन ट्रेन का ठहराव नहीं होेने से वे नई दिल्ली नहीं जा रहे है।

बोर्ड लेता है ट्रेनों के ठहराव का निर्णय
जिस स्टेशन पर ट्रेन का क्रू मेंबर बदलते है। उसी ट्रेन स्टेशन पर क्लोन गाड़ियों का ठहराव होता है। वैसे ट्रेन ठहराव क निर्णय रेलवे बोर्ड द्वारा लिया जाता है।
अशोक कुमार, पीआरओ, वाराणसी रेल मंडल

नागपुर व रांची के लिए भी नहीं चलाई गई ट्रेन
सीवान स्टेशन होकर कई महत्वपूर्ण स्टेशनों के लिए भी ट्रेनें नहीं चलाई गई है। इस वजह से भी लोग छठ व दीपावली में घर नहीं आ सकेंगे। इसमें नागपुर के लिए भी अभी कोई ट्रेन नहीं चलाई गई है। श्रीमाता वैष्णाें देवी जाने वाले श्रद्वालुओं के लिए भी अभी तक कोई ट्रेन नहीं चलाई गई। लोहित, मौर्यध्वज तथा अमरनाथ एक्सप्रेस से यात्री जम्मू तक की यात्रा करते है और वहां से बस से कटरा जाकर माता रानी का दर्शन करते है। लेकिन अभी तक इस ट्रेनों का परिचालन शुरु नहीं किया गया। मौर्य एक्सप्रेस का परिचालन शुरु नहीं किया गया। कोलकाता जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस भी अभी तक बंद है।

किसी भी श्रेणी मेें खाली बर्थ नहीं
सीवान स्टेशन से नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट, वैशाली सुपरफास्ट तथा अवध असम एक्सप्रेस नियमित रूप से चलाई जा रही है। वहीं लिच्छवी एक्सप्रेस भटवी व वाराणसी होकर चलाई जाती है। छठ के एक पखवारा बाद तक दिल्ली जाने के लिए किसी भी ट्रेन में किसी भी श्रेणी में टिकट खाली नहीं है। इस वजह से जो लोग लॉक डाउन में रोजगार छोड़कर घर आए है और वे छठ बाद घर रोजगार की तलाश में दिल्ली जाना चाह रहे है। उसे टिकट नहीं मिल रहा है। वहीं जो लोग दिल्ली में है, उसे दीपावली व छठ में घर आने के लिए टिकट नहीं मिल रहा है। इस वजह से वे दीवापली व छठ जैसे पर्व में शामिल नहीं हो सकेंगे। सीवान स्टेशन होकर गुजरने वाली आम्रपाली व गरीब रथ का परिचालन अभी तक शुरु नहीं किया गया। इसके अलावा सीवान स्टेशन होकर एसी एक्सप्रेस का भी परिचालन अभी बंद है। वह ट्रेन नाहरुलगंज से चलती थी। इन ट्रेनों के परिचालन होने से यात्रियों की यात्रा आसान थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Not getting tickets to come home on Chhath and Deepawali


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/not-getting-tickets-to-come-home-on-chhath-and-deepawali-127799229.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/10/1_1602345594.jpg

0 Response to "छठ और दीपावली पर घर आने के लिए नहीं मिल रहा टिकट"

Post a Comment