Popular Posts

पांच को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हो रही है पूछताछ

पांच को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हो रही है पूछताछ

अधिवक्ता नवीन कुमार को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में 72 घंटे बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है।पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले है।जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।वहीं घटना के बाद बेदू टोला के समीप हंगामा और उपद्रव करने वालों को भी चिंहित किया जा रहा है।थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है। गोली मारने वाले शूटर की पहचान की जा रही है।
गोली बारी पर बार एसोसिएशन ने जताया था खेद
अधिवक्ता को गोली मारे जाने के खिलाफ अधिवक्ताओं ने कोर्ट के बाहर प्रदर्शन किया था।जिसके बाद एसपी मनोज कुमार तिवारी ने एएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था।जिसके बाद से ही टीम बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई थी।

सीसीटीवी के आधार पर हुई गिरफ्तारी
अधिवक्ता को गोली मारे जाने के बाद से ही पुलिस घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी।फुटेज के आधार पर जैसे ही बदमाशों की पहचान मिली पुलिस ने छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं 20 उपद्रवियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/thawe/news/police-arrested-five-getting-interrogated-127842341.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/23/

0 Response to "पांच को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हो रही है पूछताछ"

Post a Comment