अष्टमी तिथि में आज सुबह 11: 27 तक होगी महागौरी की पूजा, उसके बाद होगी नवमी तिथि
जिले में शारदीय नवरात्र से माहौल उत्सवी है। आज नवरात्र का आठवां दिन है। पंडित उमाशंकर पांडेय ने बताया कि शनिवार को नवरात्र के दौरान माता के आठवें रूप की पूजा की जाती है। नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की पूजा होती है। आज महागौरी गौर वर्ण की पूजा होगी। बतादें कि इस बार तिथियों के टूट भांग लगने से श्रद्धालुओं में अष्टमी नवमी व दशमी तिथियों को लेकर मतभेद बने हुए हैं। विभिन्न ज्योतिष व पंडितों के विचार इसे लेकर कुछ कुछ समय के बीच अंतराल बनाए हुए हैं। पंडित उमाशंकर पांडेय व रंजन उपाध्याय ने बताया कि काशी पंचाग के अुनसार ही अपने क्षेत्र में तिथियों की गणना की जाती है। जिस अनुसार अष्टमी तिथि शुक्रवार सुबह से शुरु होकर शनिवार सुबह 11:27 बजे तक रहेगी। उसके बाद नवमी तिथि का आगमन हो जा रहा है। वहीं 25 अक्टूबर रविवार को दिन में 11:14 बजे तक ही नवमी तिथि का वास है। उसके बाद दशमी तिथि का पहरा हो जाएगा। पंडित जीतेन्द्र पांडेय के मुताबिक इस साल अष्टमी का व्रत 24 अक्टूबर को रखना उत्तम है। वहीं व्रत का पारण यानी नवमी तिथि 25 अक्टूबर को होगा। वहीं 25 अक्टूबर की शाम से दशमी तिथि लगने के कारण दशहरा या विजयादशमी का त्योहार भी इसी दिन मनाया जाएगा।
काेविड के चलते नही बनाए गए है पूजा पंडाल
संक्रामक बिमारी काेविड के चलते इस बार दुर्गा पूजा का पर्व काफी फीका फीका दिख रहा है। शहर के कई पूजा पंडालों में मूर्ति की स्थापना नही की गई है। महादेवा पूजा समिति के प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मूर्ति स्थापाना पूजा पंडालों में नही होने से कई जगहों पर मूर्तियों को रखकर तथा पर्व मनाने वाले घरों में कलश स्थापना कर मां की अराधना विधि विधान के साथ की जा रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार को अष्टमी तिथि में पूजा की जाएगी व नवमी व दशमी रविवार को ही मनाई जाएगी।
सरकारी छुट्टी 23 से 26 तक
सदर एसडीओ ने बताया कि नवरात्री को लेकर सरकार के द्वारा छुट्टी की घोषणा 23 से 26 नवंबर तक की गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर सभी कर्मी पर्व व छुट्टी में भी अपना अपना कार्य पूरा करने में लगे हुए हैं।
अष्टमी व नवमी तिथि आज
ज्योतिषाचार्य रंजन उपाध्याय के मुताबिक, अष्टमी और नवमी एक ही दिन है। इस वर्ष अष्टमी तिथि का प्रारंभ 23 अक्टूबर शुक्रवार से शनिवार को दिन में 11:27 तक रहेगी। उसके बाद नवमी 25 अक्टूबर रविवार को दिन में 11:14 बजे तक रहेगी। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, इस साल अष्टमी का व्रत 24 अक्टूबर को रखना उत्तम है। वहीं व्रत का पारण यानी नवमी 25 अक्टूबर को मनाई जाएगी। 25 अक्टूबर की शाम से दशमी तिथि लगने के कारण दशहरा या विजयादशमी का त्योहार भी इसी दिन मनाया जाएगा। वहीं कन्या पूजन 25 अक्टूबर 2020 दिन रविवार को ही दिन में 11:14 बजे तक होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/mahagauri-will-be-worshiped-on-ashtami-tithi-this-morning-till-1127-after-that-navami-tithi-127842340.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/23/1_1603469094.jpg
0 Response to "अष्टमी तिथि में आज सुबह 11: 27 तक होगी महागौरी की पूजा, उसके बाद होगी नवमी तिथि"
Post a Comment