शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजे गये जेल
23 October, 2020
Comment
थाना क्षेत्र के कोरेया स्थित पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने छापेमारी कर एक बोतल शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गये दोनों शराब के नशे में धुत थे। जिन्हें मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि भोरे थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि कोरेया स्थित पेट्रोल पंप के पास कुछ लोग शराब की बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वहां पुलिस ने छापेमारी की, तो वहां बैठे लोग भागने लगे।जिन्हें जिनमें से खदेड़ कर दो लोगों को पकड़ा गया। पकड़े गए लोगों में से एक के पास से पुलिस ने एक बोतल देसी शराब बरामद किया है, तो वहीं दूसरा व्यक्ति शराब के नशे में धुत था। पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनमें भोरे का अजय भगत और कन्हैया गुप्ता है। दोनों प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/gopalganj/news/two-youth-arrested-with-alcohol-sent-to-jail-127842342.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/23/
0 Response to "शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजे गये जेल"
Post a Comment