छुटभैये नेता प्रत्याशियों को दिला रहे हैं जीत का भरोसा
7 नवंबर को जिले में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान होना है। इस विधानसभा चुनाव में छुटभैये नेता मतदाताओं को अपने पक्ष में प्रत्याशियों को खीचने व प्रत्याशियों को जीत की पुल बांधने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सिर्फ शहरी क्षेत्र ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुबह शाम चाय पान दुकानों पर घंटों मजमा लगता है।
मजमे में छुटभैये नेता अपने प्रत्याशी को जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। बल्कि अपने गांव के सभी वर्ग के लोगों की वोट गिनाते हुए अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित दिखा रहे हैं। यह छुटभैये नेता सिर्फ मतदाताओं को ही नहीं बल्कि अपने प्रत्याशी को भी स्थानीय मतदाताओं को गिनाकर वाहवाही बटोरने में लगे हुए हैं। यह छुटभैये नेता स्थानीय एक-एक घर की सभी मतदाताओं की भी उनके पक्ष में मतदान कराने की जिम्मेदारी ले लेते हैं।
नेताजी को छुटभैये नेता बताते हैं कि अरे फलां घर उस घर की सभी वोट आपको ही मिलेगा। आप तनिक भी चिंता नहीं करें। आपका विधायकी तो निश्चित है। नेता जी आप बस विधानसभा जाने की तैयारी करें। बांकी मतदाताओं से अपने पक्ष में कैसे मतदान कराना है वो हमलोग देख लेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/araria/news/redemptive-leaders-are-giving-hope-to-the-candidates-127847846.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/25/
0 Response to "छुटभैये नेता प्रत्याशियों को दिला रहे हैं जीत का भरोसा"
Post a Comment