सरकार बनी तो पहली कैबिनेट बैठक में देंगे रोजगार : तेजस्वी
राजद पार्टी के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर हमारी गठबंधन की सरकार बनती है तो कैबिनेट की पहली ही बैठक में दस लाख बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा और कारखाने लगाने के लिए प्रयास आरंभ कर दिए जाएंगे।
बौसी बाजार स्थित के सीएनडी हाईस्कूल मैदान पर यूपीए समर्थित राजद प्रत्याशी स्वीटी सीमा हेम्ब्रम के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 15 साल में बिहार का कोई विकास नहीं हुआ उल्टे घोटाले हो गए। नीतीश कुमार और थक चुके हैं।
15 साल में उन्होंने युवाओं के लिए आज तक कुछ नहीं किया। हमारे पिता लालू जी जब रेल मंत्री बने थे तो बिहार में रेल का कारखाना लगाया युवाओं को रोजगार दिया आज क्या हो रहा है आज बिहार से युवक दूसरे राज्यों में जा रहे हैं।
यदि 15 साल में बिहार का विकास हुआ है शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया गया। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हो गई है अगर 5 साल और नीतीश कुमार को दिए तो बिहार का भविष्य अंधकार में हो जाएगा। डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार और अपराध का बढ़ा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/bounsi/news/government-will-give-employment-in-first-cabinet-meeting-stunning-127847850.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/25/98_1603582782.jpg
0 Response to "सरकार बनी तो पहली कैबिनेट बैठक में देंगे रोजगार : तेजस्वी"
Post a Comment