Popular Posts

महागठबंधन कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर विमर्श

महागठबंधन कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर विमर्श

बखरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बहुआरा गांव में महागठबंधन कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति विमर्श के लिए बैठक आयोजित हुई। पूर्व जिला परिषद सदस्य दरोगी पासवान के दरवाजे पर पूर्व मुखिया जनार्दन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाकपा अंचल मंत्री शिव सहनी ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन उम्मीदवार सूर्यकान्त पासवान के पक्ष में जबरदस्त लहर चल रहा है। हमें इस लहर को कार्यकर्ताओं की सक्रियता से अंतिम समय तक बनाए रखने की जरूरत है। तब हमारी जीत रिकॉर्ड मतों से होगी। सहायक अंचल मंत्री जितेन्द्र जितू ने कहा कि पंचायत स्तर पर महागठबंधन कार्यकर्ताओं की जीवी बैठक दो दिन के अंदर पूर्ण कर लें। बूथ स्तर पर मजबूत कमिटी को हर-घर तक पहुंच बनाने की रणनीति बनाएं। राजद कार्यकर्ता नितेश कुमार ने कहा कि राजद के सभी कैडर पूरी लगन से चुनाव कैम्पेन में भिड़े हुए है। जिसका परिणाम चुनाव में देखने को मिलेगा। सीपीआई शाखा मंत्री नरेश पासवान ने कहा कि यहां महागठबंधन कार्यकर्ताओं में आपस में बेहतर तालमेल के साथ जन सम्पर्क अभियान जोरो-शोर से चलाया जा रहा है। बैठक को अन्य लोगों के अलावे पूर्व सरपंच कामेश्वर सहनी, राजद के नेता सीताशरण महतो, भाकपा कार्यकर्ता मनोज पासवान, लालो सहनी, जगरनाथ पासवान आदि लोगों ने एक स्वर से कहा कि इस चुनाव में जितने के लिये हमलोग एड़ी-चोटी एक कर देंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bkhri/news/discussion-on-electoral-strategy-with-grand-alliance-workers-127832162.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/20/

0 Response to "महागठबंधन कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर विमर्श"

Post a Comment