Popular Posts

मतदान केंद्र पर सोशल डिस्टेंस के साथ मतदाताओं के लिए लगेंगी तीन कतारें

मतदान केंद्र पर सोशल डिस्टेंस के साथ मतदाताओं के लिए लगेंगी तीन कतारें

आगामी विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग के निर्देशानुसार बूथों पर कोविड 19 के गाइड लाइन को फॉलो किया जायगा।चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार बूथों पर जगह की उपलब्धता के आधार पर मतदाताओं के लिए तीन कतारें लगवाई जाएगी। महिला एवं पुरुष मतदाताओं के लिए अलग-अलग कतारों के अलावे वृद्ध एवं दिव्यांगजनों के लिए एक अलग से कतार बनाई जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी राघवेंद्र कुमार ने बताया कि एक ही भवन में एक से अधिक बूथ होने पर मतदाताओं की कतार बनाने में शारीरिक दूरी बनाए रखने का निर्देश का सख्ती से पालन किया जाएगा। इसको इंगित करने के लिए स्थल को चॉक, मिट्टी अथवा पेंट से गोला का निशान लगाया जाएगा।मतदाताओं की सुरक्षा एवं सुरक्षित मतदान के लिए कोरोना काल में आयोग गंभीर है।

हैंड ग्लव्स पहन कर ही करना होगा मतदान

प्राप्त निर्देश के अनुसार मतदान के एक दिन पूर्व सभी बूथों को अनिवार्य रूप से सैनिटाइज किया जाना है। मतदान के दिन बूथों पर प्रतिनियुक्त स्वस्थ्य कर्मियों द्वारा कर्मियों एवं मतदाताओं का अनिवार्य रूप से थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। प्रत्येक कतार में 15 से 20 मतदाताओं को एकबारगी कतारबद्ध किया जाएगा। इसकी निगरानी बूथों पर प्रतिनियुक्त कर्मी के जिम्मे होगा।आयोग के निदेशानुसार बूथों के प्रवेश व निकास द्वार पर साबुन पानी एवं हैंड सेनिटाइजर की व्यवस्था रहेगी। मतदाताओं को बूथ के प्रवेश द्वार पर ही हैंड ग्लब्स दिया जायगा। इसका उपयोग मतदाता पंजी पर हस्ताक्षर करने एवं ईवीएम का बटन दबाने के लिए करेंगे। मतदान के बाद उक्त ग्लब्स को बूथ पर रखे डेस्टविन में डालना भी अनिवार्य किया गया है।बीडीओ ने बताया कि मतदान 03 नम्बर को निश्चित है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/begusarai/news/three-rows-will-be-held-for-voters-with-social-distance-at-the-polling-station-127832161.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/20/

0 Response to "मतदान केंद्र पर सोशल डिस्टेंस के साथ मतदाताओं के लिए लगेंगी तीन कतारें"

Post a Comment